September 10, 2026 02:06:46
भाई का बचाव करने आये युवक का काट डाला कान, अस्पताल दाखिल, एक का हाथ भी तोड़ा

भाई का बचाव करने आये युवक का काट डाला कान, अस्पताल दाखिल, एक का हाथ भी तोड़ा

Feb16,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के गांव सरीह में भाई को पीटने पर छुड़वाने गए युवक पर कुछ हमलावरों ने हमला कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने युवक का एक कान काट दिया और बाजू पर भी कट मारे। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये केस पुरानी रंजिश है। पीड़ित हरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि 13 फरवरी 2026 की शाम करीब 7:30 बजे आरोपी उसके भाई हरपाल सिंह के साथ मारपीट कर रहे थे। उसने बड़ी मुश्किल से अपने भाई को आरोपियों से छुड़वाया और दोनों घर के अंदर चले गए। आरोप है कि इसके बाद हमलावर हथियारों के साथ उनके घर में घुस आए और दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। हरपाल के साथ इन बदमाशों ने पहले दीवाली के समय भी मारपीट की थी। उस समय इन पर केस भी दर्ज हुआ था। उसी केस को हटवाने का दबाव बनाने के लिए इन बदमाशों ने मारपीट की है। पीड़ित हरजीत सिंह ने बताया कि एक आरोपी ने किरपाण से वार कर उसका बायां कान काट दिया और उसकी दाहिनी बांह पर भी गहरा जख्म कर दिया। वहीं हमले में उसके भाई हरपाल सिंह की बांह टूट गई। थाना देहलों पुलिस ने शमशेर सिंह पुत्र चरण सिंह, मक्खन सिंह पुत्र शमशेर सिंह, अमरीक सिंह पुत्र शमशेर सिंह,काला सिंह पुत्र शमशेर सिंह, जतिंदर सिंह पुत्र मेजर सिंह, हरजप्रीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह सभी निवासी गांव सरीह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

A-Young-Man-Who-Came-To-His-Brothers-Rescue-Had-His-Ear-Cut-Off-And-Was-Admitted-To-Hospital-And-Another-Mans-Arm-Was-Also-Broken

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026