लुधियाना। दुगरी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां लेबर का काम करने वाली 40 वर्षीय महिला पर राह जाते हुए एक अज्ञात युवक ने तेजाब फेंक दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। तेजाब फेंकने के कारण महिला की आंखें, चेहरा बुरी तरह से झुलसा है। महिला को तुरंत सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया। लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार गुरु ज्ञान विहार, दुगरी इलाके में पीड़िता सावित्री (40) दोपहर खाना खाने के लिए आई थी। इसी दौरान बाइक पर एक व्यक्ति मौके पर पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने सिर पर हेल्मेट पहन रखा था। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले सावित्री को अपने पास बुलाया और जैसे ही वह नजदीक आई, उसने बोतल में रखा तेजाब उसके चेहरे पर डाल दिया और तुरंत वहां से भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शी लजावती ने बताया कि हमला अचानक हुआ और किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। सवित्री हमारी बुआ लगती है। सभी हम मजदूरी का काम करता है। वह कई वर्षों से लुधियाना में ही रह रही है। उनके तीन बच्चे है। भतीजी नीशा ने कहा कि वह और उसकी बुआ दोनों काम कर रहे थे। उस समय मिक्सचर मशीन में मसाला तैयार किया जा रहा था। हम दोनों खाना खाने की बातें कर रहे थे। तभी बाइक सवार आरोपी आया, उसने सावित्री को बुलाया और तुरंत तेजाब डालकर फरार हो गया।
Breaking-News-Acid-Thrown-On-Woman-In-Ludhiana-Face-Badly-Burnt-Admitted-To-Hospital