September 11, 2026 04:44:33
ब्रेकिंग न्यूज – पूर्वी तहसील में वसीकों में बड़ा घोटाला, 318 लोगों पर एक साथ एफआईआर दर्ज, हाईकोर्ट क

ब्रेकिंग न्यूज – पूर्वी तहसील में वसीकों में बड़ा घोटाला, 318 लोगों पर एक साथ एफआईआर दर्ज, हाईकोर्ट के आदेशों पर कार्रवाई

Feb18,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना की पूर्वी तहसील में रजिस्ट्रियों में बड़ा घोटाला सामने आया है। जिसमें कई लोगों द्वारा रजिस्ट्रियां करवाकर वसीका नंबरों में हेरफेर करके सरकारी खजाने में कम अस्टाम ड्यूटी जमा करवाकर लाखों रुपए का हेरफेर कर डाला। हाईकोर्ट के आदेशों पर मामले की जांच हुई। जिसमें सामने आया कि अनेक्चर आर-2 में बताए गए 296 केसों में से 159 केसों में ड्यूटी कम जमा करवाकर ठगी की गई है। इसमें करीब 318 लोगों द्वारा यह ठगी की। जिसके चलते थाना मोती नगर की पुलिस ने सब रजिस्टरार पूर्वी की शिकायत पर 318 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में रेड कर रही है। जानकारी के अनुसार पूर्वी तहसील में पहले भी रजिस्ट्रियां कराने में हेरफेर करने के आरोप लग चुके हैं। वहीं पिछले समय में एक मामला सामने आया था। जिसमें आरोप थे कि तहसील पूर्वी में लोगों द्वारा रजिस्ट्रियां कराने के दौरान वसीका नंबर लगवाए गए। उक्त नंबर लगवाने के लिए अस्टाम ड्यूटी जमा करानी थी। लेकिन लोगों द्वारा ड्यूटी बचाने के लिए वसीकों में हेरफेर कर दिया। जिसकी एवज में कम अस्टाम ड्यूटी जमा करवाकर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया गया। पहले इस संबंधी लुधियाना जिला प्रशासन को शिकायत हुई। लेकिन एक्शन न होने पर मामला हाईकोर्ट पहुंचा। अब हाईकोर्ट के आदेशों पर कार्रवाई की गई है।

Breaking-News-Major-Will-Scam-In-East-Tehsil-Fir-Filed-Against-318-People-Simultaneously-Action-Taken-On-High-Court-Orders

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं