September 11, 2026 04:43:00
ब्रेकिंग न्यूज - न्यू हाई स्कूल की मैनेजमेंट पर एक और एफआईआर दर्ज, बिजली कनेक्शन काटने के बावजूद जनर

ब्रेकिंग न्यूज - न्यू हाई स्कूल की मैनेजमेंट पर एक और एफआईआर दर्ज, बिजली कनेक्शन काटने के बावजूद जनरेटर इस्तेमाल कर जनता को पहुंचा रहे थे परेशानी

Feb18,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के नामी न्यू हाई स्कूल सिविल लाइन ब्रांच की मैनेजमेंट पर पुलिस ने एक और एफआईआर दर्ज कर दी है। यह एफआईआर बिजली विभाग की शिकायत पर की गई है। जिसमें स्कूल की बिजली कनेक्शन काटने के बावजूद मैनेजमेंट द्वारा जनरेटर चलाकर आम जनता को परेशानी में डाला जा रहा था। थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने स्कूल मैनेजमेंट के अज्ञात मेंबरों पर यह मामला दर्ज किया है। बता दें कि स्कूल मैनेजमेंट में सुनील मडिया, उसका बेटा गौरव मडिया, कई राजनेता व करीबी शामिल हैं। हालांकि पुलिस द्वारा एफआईआर में किसी के नाम का खुलासा नहीं किया है। जानकारी के अनुसार स्कूल मैनेजमेंट की और से स्कूल के नाम पर बिजली कनेक्शन लेकर उसका लोड बढ़वा रखा था। जबकि उक्त कनेक्शन से आठ कोठियों और एक पीजी को अवैध तरीके से बिजली सप्लाई की जा रही थी। विभाग ने जब जांच की तो यह अवैध कार्य सामने आया। जिसके बाद स्कूल का कनेक्शन काट दिया गया। मगर मैनेजमेंट द्वारा शातिर तरीके से जनरेटर चालकर फिर से आठ कोठियों और पीजी को बिजली सप्लाई देनी शुरु कर दी गई। जिसके बाद अब विभाग द्वारा कानूनी कार्रवाई करवाई है। बता दें कि इससे पहले भी स्कूल मैनेजमेंट पर घोटाले करने के आरोप में कई मामले दर्ज हो चुके हैं।

Breaking-News-Another-Fir-Registered-Against-The-Management-Of-New-High-School-Despite-Power-Connection-Being-Cut-They-Were-Causing-Inconvenience-To-The-Public-By-Using-Generator

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं