September 10, 2026 01:04:46
पंजाब पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, सरपंच हत्याकांड में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, दोनों को लगी गो

पंजाब पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, सरपंच हत्याकांड में मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, दोनों को लगी गोली

Feb22,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। तरनतारन में पंजाब पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद सरपंच हत्याकांड के मुख्य आरोपी सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बता दे कि यह कार्रवाई नसेरा पन्नू के पास हुई, जिसमें दोनों आरोपियों को गोली लगने से घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। दरअसल पुलिस को मिली मुखबिर से सूचना के आधार पर सीआईए तरनतारन और सरहाली पुलिस की टीमों ने कल शाम से ही विभिन्न स्थानों पर जाल बिछाया था। इस दौरान आज नसेरा पन्नू के पास नदी के किनारे लगाए गए ट्रैप के दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों को रोका गया। जहां बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। वहीं पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बाइक सवारों के पैरों में गोली लगी।घायल बदमाशों की पहचान शानप्रीत सिंह चोहला साहिब और हरदीप चोहला साहिब के रूप में हुई है। इनमें से शानप्रीत सिंह सिद्धू फार्म में हुए सरपंच हत्याकांड के चार मुख्य आरोपियों में से एक है।  पुलिस के अनुसार, शानप्रीत सिंह की मौके पर मौजूदगी और फायरिंग में उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। इस गिरफ्तारी से सरपंच हत्याकांड के अन्य आरोपियों की पहचान करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Punjab-Police-And-Criminals-Encounter-Two-Arrested-Including-The-Main-Accused-In-The-Sarpanch-Murder-Case-Both-Shot

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026