लुधियाना। लुधियाना में प्रॉपर्टी की एवज में करोड़ों रुपए की ठगी मारने का मामला सामने आया है। जिसमें तीन महिलाओं समेत पांच लोगों ने 1.20 करोड़ रुपए की ठगी की है। थाना सराभा नगर की पुलिस ने किचलू नगर के संचित अरोड़ा की शिकायत पर गांव खेड़ी की बलजीत कौर ग्रेवाल, कुलजीत कौर, किरनदीप कौर, संदीप सिंह और मनदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों द्वारा उसे वसीका नंबर 2024-25/101/1111649 का सौदा 1.20 करोड़ रुपए में किया था। आरोपियों द्वारा सौदा करने के बाद बयाने में पूरी रकम ले ली। जिसके बाद रजिस्ट्री कराने के लिए टाल मटोल करनी शुरु कर दी। जिसके बाद न तो प्रॉपर्टी नाम करवाई और न ही पेमेंट वापिस की।
Five-People-Including-Three-Women-Were-Accused-Of-Fraud-Worth-1-20-Crore-In-The-Name-Of-Property-In-Ludhiana-A-Case-Was-Registered-Against-Them-And-The-Registry-Was-Not-Done-Even-After-Taking-The-Earnest-Money