September 10, 2026 03:44:10
ग्लाडा के सीए व एसीए को लीगल नोटिस जारी, इललीगल कॉलोनी में अवैध निर्माण पर शिकायत के बावजूद नहीं लिय

ग्लाडा के सीए व एसीए को लीगल नोटिस जारी, इललीगल कॉलोनी में अवैध निर्माण पर शिकायत के बावजूद नहीं लिया एक्शन

Feb24,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। ग्लाडा के अधीन आती इललीगल कॉलोनी में ही इलीगल बिल्डिंग निर्माण को लेकर हाउसिंग डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी ग्लाडा के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर और एडिशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर को लीगल नोटिस भेजा गया है। दरअसल, दुगरी अर्बन इस्टेट अंगद देव नगर के नजदीक इलीगल कॉलोनी में बिना एनओसी और नक्शा पास करवा इलीगल बिल्डिंग निर्माण किया जा रहा है। इस मामले में शिकायत होने के बावजूद ग्लाडा के अधिकारियों द्वारा कोई एक्शन नहीं लिया गया। जिसके चलते हाउसिंग डिपार्टमेंट के सेक्रेटरी, ग्लाडा के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर और एडिशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर को ये लीगल नोटिस जारी किया गया है। यह लीगल नोटिस बस्ती जोधेवाल न्यू सुभाष नगर निवासी अविनाश कुमार की ओर से उनके वकील मार्फत एडवोकेट राजशेखर निवासी मोहाली की ओर से भेजा गया है। जानकारी के अनुसार दुगरी अर्बन इस्टेट अंगद देव नगर के नजदीक इलीगल कॉलोनी मौजूद है। जहां पर एक व्यक्ति द्वारा बिना एनओसी और बिना नक्शा पास करवाए अवैध निर्माण शुरु कर दिया गया। इस संबंधी जब अविनाश कुमार की और से ग्लाडा के सीए, दो एसीए को शिकायत दी गई। लेकिन उनकी तरफ से कोई एक्शन नहीं लिया गया। ईन्यूज पंजाब की और से भी इस अवैध निर्माण के मुद्दे को प्रमुख्ता से उठाया गया था। अविनाश कुमार की सुनवाई न होने पर उसकी और से लीगल नोटिस जारी किया गया है। वहीं, इस संबंधी जब ग्लाडा के जेई रोहित कुमार से संपर्क किया तो उन्होंने फोन उठाना जरुरी नहीं समझा। वहीं ग्लाडा के एसीए ओजसवी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि यह मामला एसीए विकास हीरा द्वारा देखा जा रहा है। वहीं इस संबंधी एसीए अविनाश कुमार का कहना था कि वह मामले की जांच करवा रहे हैं। अब देखना होगा कि क्या अधिकारी सच में एक्शन लेंगे या सिर्फ खानापूर्ति की जाएगी।

Legal-Notice-Issued-To-Gladas-Ca-And-Aca-No-Action-Taken-Despite-Complaint-Regarding-Illegal-Construction-In-Illegal-Colony



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026