लुधियाना। इस्लामगंज में सफाई कर्मियों को सीवरेज की सफाई के दौरान एक नवजात का भ्रूण बरामद हुआ। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात महिला और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। निगम के जोन-बी में बतौर नंबरदार तैनात अशोक कुमार ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ रूटीन चेकिंग और सफाई के लिए इस्लामगंज पहुंचे थे। जब कर्मचारियों ने गली में स्थित सीवरेज का ढक्कन हटाया तो उन्हें अंदर कुछ संदिग्ध वस्तु तैरती हुई दिखाई दी। जब उसे बाहर निकाला गया तो कर्मचारियों के होश उड़ गए। वह एक विकसित इंसानी भ्रूण था। अशोक कुमार ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और अपने उच्च अधिकारियों को दी। थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
Sanitation-Workers-Found-A-Foetus-In-The-Sewerage-Police-Are-Investigating