September 10, 2026 01:01:34
शादी के एक महीने बाद पत्नी की हत्या, पति ने गोली मारी

शादी के एक महीने बाद पत्नी की हत्या, पति ने गोली मारी

Mar7,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। अमृतसर में शादी के एक महीने बाद ही पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। घटना जंडियाला गुरु हलके के गांव बन्ना में सामने आई। महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मायके वालों का कहना है कि बेटी की शादी को अभी एक महीना भी पूरा नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि अभी तो वह रस्मों को ठीक से पूरा भी नहीं कर पाए थे। लेकिन उससे पहले ही बेटी की लाश देखने को मिल गई। बेटी के साथ ससुराल में गलत व्यवहार किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Husband-Shoots-Wife-Dead-A-Month-After-Marriage

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026