September 11, 2026 02:47:57
काउंटर इंटेलिजेंस ने पकड़ी 54 करोड़ की हेरोइन, पाकिस्तान से चल रहा था तस्करी का नेटवर्क, सप्लायरों की

काउंटर इंटेलिजेंस ने पकड़ी 54 करोड़ की हेरोइन, पाकिस्तान से चल रहा था तस्करी का नेटवर्क, सप्लायरों की तलाश में जुटी पुलिस

Mar9,2026 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। अमृतसर में सीमा पार नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने 9 किलो हीरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से बरामद हेरोइन की इंटरनेशनल कीमत 54 करोड़ बताई जा रही है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान स्थित एक तस्कर के संपर्क में था और पाकिस्तान स्थित हेंडलर्स के निर्देश पर पंजाब में नशीले पदार्थों का वितरण कर रहा था। यह गिरफ्तारी पंजाब में नशे की जड़ें खत्म करने की हमारी लगातार कोशिशों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस संबंध में अमृतसर के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) में NDPS एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आगे की जांच जारी है, जिससे इस तस्करी नेटवर्क के आगे और पीछे के लिंक स्थापित किए जा सकें। डीजीपी ने यह भी कहा कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपी भी जल्द गिरफ्तार किए जा सकते हैं। पंजाब पुलिस का मानना है कि नशे की तस्करी को रोकना और राज्य को सुरक्षित, नशामुक्त बनाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। राज्य सरकार और पुलिस हर स्तर पर नशे की समस्या से निपटने के लिए प्रतिबद्ध हैं। डीजीपी गौरव यादव ने जनता से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या SSOC अमृतसर को दें। उनका कहना है कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी नशे के खिलाफ लड़ाई में बहुत महत्वपूर्ण है।

Counterintelligence-Seized-Heroin-Worth-54-Crore-A-Smuggling-Network-Operating-From-Pakistan-And-Police-Are-Searching-For-Suppliers



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं