September 10, 2026 03:43:36
लुधियाना में बच्चे से झपटमारी करते पकड़ा झपटमार, लोगों ने जमकर पीटा, फिर अर्धनग्न करके थाने ले गए

लुधियाना में बच्चे से झपटमारी करते पकड़ा झपटमार, लोगों ने जमकर पीटा, फिर अर्धनग्न करके थाने ले गए

Mar13,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। शेरपुर नजदीक खोखा मार्केट में दो झपटमारों ने एक बच्चे के गले से सोने की चेन निकाल ली। बच्चे ने शोर मचाया तो लोगों ने एक झपटमार को पकड़ लिया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। पब्लिक ने झपटमार की जमकर धुनाई की और उसके अर्द्धनग्न किया। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे एक बच्चा मार्केट में से निकल रहा था। उसके गले में सोने की चेन थी। दो झपटमार उसका पीछा करने लगे। कुछ दूरी पर जाते ही उन्होंने बच्चे को घेर लिया। झपटमारों ने बच्चे के गले से चेन निकाली। इस दौरान बच्चा जोर से चिल्लाया, जिसकी वजह से आसपास के लोग वहां पहुंच गए। एक आरोपी वहां से फरार हो गया, जबकि दूसरे को लोगों ने पकड़ लिया। आरोपी ने लोगों के सामने स्वीकार किया कि उसके साथी ने बच्चे के गले से सोने की चेन निकाली है और वो मौके से फरार हो गया। उसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस पकड़े गए आरोपी को अर्द्धनग्न हालत में थाने ले गए। लोगों का कहना है कि जब बच्चा जोर से चिल्लाया तो उन्हें लगा कि आरोपी उसे उठाकर ले जा रहे हैं। जब बच्चे से पूछा तो उसने बताया कि उसके गले में से चेन निकालकर ले गए। पब्लिक ने पकड़े गए आरोपी से पूछा तो उसने कहा कि चैन दूसरा लेकर चले गया है।

A-Snatcher-Was-Caught-Snatching-A-Child-In-Ludhiana-He-Was-Beaten-Up-By-The-People-Then-Stripped-Half-Naked-And-Taken-To-The-Police-Station

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026