September 11, 2026 08:21:41
न्यू माधोपुरी में अवैध दड्डा सट्टा और लॉटरी के अड्डों पर विधायक पराशर की रेड़, चलाने में भाजपा नेता क

न्यू माधोपुरी में अवैध दड्डा सट्टा और लॉटरी के अड्डों पर विधायक पराशर की रेड़, चलाने में भाजपा नेता का नाम आया सामने

Mar13,2026 | Yashpal Sharma | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना

लुधियाना में अवैध दड्डा सट्टा और लॉटरी के अड्डों पर आज विधायक अशोक पराशर पप्पी ने पुलिस के साथ रेड की। यह कार्रवाई थाना डिवीजन नंबर-3 के अधीन आते न्यू माधोपुरी इलाके में की गई। इससे वहां भगदड़ मच गई । इसमें कुछ लोगों को काबू कर लिया गया है। विधायक ने भाजपा नेताओं पर इसे चलाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को विधायक अशोक पराशर पप्पी पुलिस बल और इलाके के कुछ लोगों के साथ अचानक अड्डों पर पहुंचे। रेड की भनक लगते ही दड्डा सट्टा चलाने वाले करिंदे मौके से भागने लगे, लेकिन पुलिस ने समय रहते कुछ लोगों को काबू कर लिया। करिंदों से जो मोबाइल मिले है उनमें से कुछ राजनीतिक नेताओं के नाम भी सामने आए है। पराशर ने कहा कि विरोधी अक्सर गलत अफवाहें फैलाते हैं। वह खुद मौके पर आकर देख सकते हैं कि वह दड्डा सट्टा और अवैध लॉटरी के खिलाफ कार्रवाई करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों के साथ हो रही लूट अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस को जो मोबाइल मौके से मिले है उनमें से भाजपा के नेताओं के नाम और हिसाब-किताब मिले है। 11 रुपए के मिलते 100 मौके पर मौजूद एक व्यक्ति, जो लॉटरी अड्डे से जुड़ा बताया जा रहा है, ने कहा कि जो लोग लॉटरी डालने आते हैं उन्हें 11 रुपए के बदले 100 रुपए देने का लालच दिया जाता है। उसने यह भी कहा कि वह खुद दिहाड़ी मजदूरी करता है और असली मालिक कोई और है। विधायक पराशर ने कहा कि इन अड्डों के पीछे किसी न किसी राजनीतिक व्यक्ति का हाथ जरूर हो सकता है। उन्होंने बताया कि कई जगह दुकानों के आगे पर्दे लगाए गए हैं, ताकि अंदर चल रहे अवैध काम का किसी को पता न चले। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग गरीबों के साथ ठगी कर रहे हैं, लूटपाट कर रहे हैं या नशे का कारोबार कर रहे हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। थाना डिवीजन नंबर-3 के एसएचओ नरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके से 2 से 3 लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है। मौके से कुछ मोबाइल फोन और सट्टे से जुड़ी पर्चियां भी बरामद हुई हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Mla-Parashar-Raids-Illegal-Gambling-And-Lottery-Dens-In-New-Madhopuri



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं