लुधियाना। थाना लाडोवाल क्षेत्र के गांव तलवंडी में निहंग सिंहों ने कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी करने के आरोप में 8 लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि ये लोग पीर बाबा की मजार बनाकर वहां नशे का कारोबार चला रहे थे। इससे पहले भी कुछ दिन पहले निहंग जत्थे ने इसी गांव में चिट्टे को लेकर रेड की थी। यहां बड़ा सवाल यह है कि थाना से कुछ किलोमीटर दूरी पर यह गांव है, जो नशा तस्करों के लिए मशहूर है। फिर भी इलाका पुलिस यहां कोई बड़ी कार्रवाई करने में असफल साबित हो रही है। जानकारी के अनुसार इलाके के लोगों ने निहंगों को शिकायत दी थी कि गांव में एक घर में मजार के नाम पर नशा बेचा जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद निहंग बाबा कुलदीप सिंह अपने साथियों और स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और उक्त घर में रेड की।
A-Raid-On-A-Nihang-Drug-Den-In-Ludhiana-Eight-People-Including-A-Woman-Were-Handed-Over-To-The-Police-And-The-Addicts-Were-Found-Strangling-Their-Feet