लुधियाना। हैबोवाल की सिविल सिटी इलाके में क्राइम ब्रांच और थाना हैबोवाल की पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से एक मेडिकल स्टोर पर रेड की गई। इस दौरान स्टोर से भारी संख्या में प्रतिबंधित दवाइयों का जखीरा बरामद हुआ। जिसमें कुल 2376 नशीली गोलियां/कैप्सूल बरामद हुई हैं। थाना हैबोवाल की पुलिस ने सिविल सिटी के राजीव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर नवदीप सिंह संधू ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त के दौरान सिविल सिटी चंद्र नगर और हरगोविंद नगर इलाके में मौजूद मेडिकल स्टोर्स की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच पुलिस को खास सूचना मिली कि लाइफ मेडिकेयर नामक मेडिकल स्टोर पर सरेआम नशीली गोलियां बेची जा रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए चंद्र नगर स्थित उक्त मेडिकल स्टोर पर रेड की। छापेमारी के दौरान वहां मौजूद राजीव कुमार को काबू किया गया।
Crime-Branch-Raids-Medical-Store-Finds-Banned-Medicines-1-Arrested