April 20, 2026 22:38:42

Breaking News - होटल पार्क प्लाजा की दीवार गिराई: कॉर्पोरेशन की टीम के साथ कांग्रेस नेताओं की बहस, हंगामे के बाद कार्रवाई रुकवाई

Mar17,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। जालंधर में होटल पार्क प्लाजा को गिराने के लिए कॉर्पोरेशन की टीम ने डिच चलाई। होटल की दीवार का कुछ हिस्सा डिच से गिराया गया है। निर्माण को गिराने की सूचना पर कांग्रेस नेता राजेंद्र बेरी मौके पर पहुंचे। इस दौरान कॉर्पोरेशन की टीम के साथ बहसबाजी के बाद हंगामा हो गया। कॉर्पोरेशन की टीम और कांग्रेस वर्करों के बीच बहस चल रही है, जिससे कुछ देर के लिए कार्रवाई रोक दी गई है। बता दें कि पंजाब के एक मीडिया समूह के इस होटल पर 1 महीने से कार्रवाई चल रही है। सूत्रों का कहना है कि कार्रवाई को लेकर मालिक कोर्ट गए थे, जहां से स्टे मिला था। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस फोर्स मौके पर तैनात है। प्रशासन की ओर से होटल पर की जा रही कार्रवाई के दौरान हंगामा देखने को मिला, जिसके बाद पुलिस ने लोगों को पीछे हटाया और कार्रवाई को जारी रखा। जानकारी के अनुसार, होटल पर पहले प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किए गए थे। इसके बाद प्रशासन ने होटल को लेकर कार्रवाई भी की गई थी। प्रशासन की कार्रवाई को चुनौती देते हुए मीडिया समूह ने कोर्ट का रुख किया था और कोर्ट से स्टे लिया था। कोर्ट की कार्रवाई के बाद आज प्रशासन की ओर से होटल की दीवार पर डिच मशीन चलाकर उसे गिरा दिया गया। बताया जा रहा है कि प्रशासन की कार्रवाई में बाधा डालने की कोशिश भी की गई। इसके बाद विरोध जताते हुए मौके पर मौजूद लोगों ने धरना लगा दिया। इस मामले को लेकर घटनास्थल पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

Hotel-Park-Plaza-Wall-Demolished-Congress-Leaders-Argue-With-Corporation-Team-Action-Halted-After-Uproar




WebHead

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

About Us


हमारा पहला उदेश्य आप तक सबसे पहले और सही खबर पहुंचाना। हमारे आसपास क्या हो रहा है, इसके बारे में आपकी नॉलेज को दुरुस्त करना। वहीं समाज की बुराईयों व गलत गतिविधियों संबंधी आगाह करना भी हमारे लक्ष्य में हैं।

Yashpal Sharma (Editor)

We are Social


Address


E News Punjab
EVERSHINE BUILDING MALL ROAD LUDHIANA-141001
Mobile: +91 9814200750
Email: enewspb@gmail.com

Copyright E News Punjab | 2023