September 10, 2026 03:44:40
अमृतसर में 4kg हेरोइन समेत सरपंच अरेस्ट, Vip नंबर स्कॉर्पियो में अवैध हथियार भी मिले; खुलासा होते ही

अमृतसर में 4kg हेरोइन समेत सरपंच अरेस्ट, Vip नंबर स्कॉर्पियो में अवैध हथियार भी मिले; खुलासा होते ही Aap नेताओं संग फोटो वायरल

Mar19,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। अमृतसर में पुलिस ने 4 किलो हेरोइन के साथ सरपंच को गिरफ्तार किया है। सरपंच के साथ 2 और साथियों को पकड़ा गया है। इनसे अवैध हथियार भी बरामद किए गए हैं। ये तीनों VIP नंबर की स्कॉर्पियो में हेरोइन लेकर जा रहे थे। सरपंच की गिरफ्तारी का खुलासा होते ही उसके AAP नेताओं के साथ फोटो वायरल होने शुरू हो गए। जिनमें अमृतसर के एक हलका इंचार्ज से लेकर स्टेट व नेशनल लेवल के नेता शामिल हैं। हालांकि अभी तक पार्टी की तरफ से इसको लेकर कुछ नहीं कहा गया है लेकिन फोटो वायरल करते हुए दावा किया जा रहा है कि सरपंच AAP के हलका इंचार्ज का करीबी है। जो कुछ समय पहले ही अकाली दल छोड़कर AAP में शामिल हुए हैं। पुलिस की तरफ से भी इस मामले में अभी खुलकर कुछ नहीं कहा जा रहा है। इस वजह से AAP नेताओं के चेहरे नहीं दिखाए जा रहे हैं। मेहता थाने के ASI पलविंदर सिंह के मुताबिक वह गांव मेहता के पास मौजूद थे तो उन्हें सूचना मिली कि कोट हिरदेराम का रहने वाला लवप्रीत सिंह और सिमरप्रीत सिंह व पत्ती सुंह दी वेरका का बलवंत सिंह नशा बेचने का धंधा करते हैं। उनके पास नाजायज हथियार भी हैं। वह स्कॉर्पियो (PB02-BD-9300) पर आ रहे हैं। वह बुट्‌टर कलां की तरफ से आ रहे हैं। इन्हें कत्थूनंगल जाना है। अगर नाकाबंदी की जाए तो इन्हें पकड़ा जा सकता है।


नाकाबंदी कर स्कॉर्पियो समेत पकड़े गए

ASI पलविंदर सिंह के मुताबिक इसके बाद पुलिस की टीम ने OAT सेंटर के पास नाकाबंदी कर ली। इसके बाद वहां स्कॉर्पियो को रोका गया। पुलिस ने जांच की तो स्कॉर्पियो से 4 किलो 300 ग्राम हेरोइन, 30 बोर का पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने हेरोइन, हथियार और स्कॉर्पियो को जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

Sarpanch-Arrested-In-Amritsar-With-4-Kg-Of-Heroin-Illegal-Weapons-Found-In-Scorpio-With-Vip-Number-Photo-With-Aap-Leaders-Goes-Viral-Soon-After-Discovery



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026