September 11, 2026 03:42:25
चंडीगढ़ प्रॉपर्टी डीलर के हत्यारों का हरियाणा में एनकाउंटर, Agtf ने गोली मारी, पंजाब के रहने वाले; प

चंडीगढ़ प्रॉपर्टी डीलर के हत्यारों का हरियाणा में एनकाउंटर, Agtf ने गोली मारी, पंजाब के रहने वाले; परिवार गिरफ्तारी तक पोस्टमॉर्टम न कराने पर अड़ा था

Mar19,2026 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत नागरा उर्फ चीनी की हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को हरियाणा में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ कैथल में हुई। ये कार्रवाई पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) ने की। AGTF के अनुसार गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में टीम ने भी कार्रवाई की। इस दौरान दोनों आरोपी घायल हो गए। आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक और हथियार बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन उर्फ पीयूष पहलवान निवासी फिरोजपुर और प्रीतम शाह निवासी नवांशहर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक राजन कुछ समय पहले मलेशिया से नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत लौटा था। दोनों के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। चमनप्रीत का परिवार इनकी गिरफ्तारी तक पोस्टमॉर्टम न कराने पर अड़ा था। स्पेशल डीजीपी (AGTF) प्रमोद भान ने बताया कि दोनों आरोपी अभी घायल हैं। उनसे पूछताछ के बाद मामले में अन्य खुलासे होंगे। मौके पर दोनों से तीन पिस्तल बरामद हुई हैं। आगे की जांच अभी जारी है।

AGTF ने ट्रेस कर हरियाणा में किया एनकाउंटर

एनकाउंटर का पूरा ऑपरेशन AGTF के एसपी विक्रम बराड़ की अगुआई में किया गया। घटना के कुछ ही समय बाद एजीटीएफ की टीम मौके पर पहुंच गई थी, जबकि दूसरी टीम आरोपियों को ट्रेस करने में जुट गई। जैसे ही आरोपी चंडीगढ़ से निकलकर मोहाली में दाखिल हुए, टीम ने उनकी लोकेशन ट्रैक करनी शुरू कर दी। इसके बाद एसपी विक्रम बराड़ की अगुआई में टीम उनका पीछा करते हुए हरियाणा पहुंची।


Chandigarh-Property-Dealers-Killers-Shot-Dead-By-Agtf-In-Haryana-Family-Insists-On-Postmortem-Pending-Arrest



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं