September 10, 2026 01:35:19
आप Mla अनमोल मान के पति की सजा पर रोक, चेक बाउंस मामले में दोषी करार, 2 साल सजा हुई

आप Mla अनमोल मान के पति की सजा पर रोक, चेक बाउंस मामले में दोषी करार, 2 साल सजा हुई

Mar20,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। मोहाली जिला कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) की MLA अनमोल गगन मान के पति शाहबाज सिंह सोही की सजा पर रोक लगा दी है। गुरूवार देर शाम इस संबंध में आदेश जारी किए गए। इससे पहले 16 मार्च को डेराबस्सी कोर्ट ने सोही व उनके 2 साथियों को चेक बाउंस केस में 2 साल कैद की सजा सुनाई थी। शाहबाज सिंह सोही के वकील विक्रमजीत पासी ने बताया कि सेशन कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले पर स्टे लगा दिया है । वहीं, उनकी अपील भी मंजूर कर ली है। हालांकि अभी तक इस संबंध में डिटेल आर्डर आना बाकी है। जिसके बाद इसके बारे में पूरी जानकारी मिल सकेगी। शाहबाज सोही पेशे से एडवोकेट हैं।     30 नवंबर 2018 को जीरकपुर के सरपंच और पार्षद रहे जसपाल सिंह के छोटे भाई कमलजीत सिंह ने याचिका दायर की थी। जिसमें उन्होंने बताया कि खरड़ एमएलए अनमोल गगन मान के पति शाहबाज सिंह सोही, जतिंदर सिंह, नश्तर सिंह को आरोपी बनाया था। याचिका के अनुसार, तीनों मेसर्स प्लेटिनम स्मार्ट बिल्डर्स में पार्टनर थे और राजपुरा में सिल्वर सिटी नाम से प्रोजेक्ट बनाने की योजना बना रहे थे। आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता को प्रोजेक्ट में कुछ प्लॉट देने का वादा करके निवेश के लिए तैयार किया।

7 करोड़ का चेक देकर फुल पेमेंट की, सौदा रद्द कर दिया

शिकायतकर्ता के अनुसार उसने आरोपियों के साथ कुल 22,950 वर्ग-गज के कई रेजिडेंशियल प्लॉट्स और 515 वर्ग गज के कुछ कमर्शियल प्लॉट का सौदा किया। इसके बदले में आरोपियों को 18 दिसंबर 2017 को 7 करोड़ रुपए का चेक देकर फुल पेमेंट कर दी। लेकिन आरोपियों ने जनवरी 2018 में 3 करोड़ रुपए का चेक देकर सौदा रद्द कर दिया। फिर प्रोजेक्ट डेवलप करने के नाम पर 25 लाख रुपए और फिर 1.5 करोड़ रुपए कमलजीत से और ले लिए। लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने शिकायतकर्ता पक्ष के तर्कों को मजबूत मानते हुए तीनों आरोपियों को दोषी करार दिया और उन्हें 2-2 साल कैद की सजा सुनाई। शिकायतकर्ता के वकील भारत जोशी ने कहा था कि कोर्ट ने नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 की धारा 138 के तहत तीनों आरोपियों को सजा सुनाई है। कोर्ट ने कहा कि अगर इस केस में कोई आरोपी पहले भी जेल जा चुका है, तो सजा कम कर दी जाएगी।

2 साल पहले हुई थी अनमोल गगन की शादी

गौरतलब है कि पूर्व विधायक अनमोल गगन मान की दो साल पहले शादी हुई थी। उनकी शादी में मुख्यमंत्री भगवंत मान सहित कई हस्तियों ने शिरकत की थी। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से भी कई कलाकर अनमोल गगन को बधाई देने पहुंचे थे।अनमोल गगन मान ने 2020 में आम आदमी पार्टी जॉइन की थी। वह 2022 के विधानसभा चुनाव में खरड़ सीट पर अकाली दल के रणजीत सिंह गिल को 37 हजार 718 वोट से हराकर MLA बनीं। इसके बाद उन्हें मंत्री बनाया गया था। हालांकि सितंबर 2024 में मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल के बाद उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया था। इसके बाद एक बार उन्होंने पार्टी भी छोड़ दी थी लेकिन फिर वापसी कर ली।

Aap-Mla-Anmol-Manns-Husbands-Sentence-Stayed-Convicted-In-Cheque-Bounce-Case-Sentenced-To-2-Years-In-Prison



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026