September 10, 2026 04:05:23
पंजाब पुलिस के Sp पर रेप और यौन शोषण के आरोप पीड़िता ने कहा - शादीशुदा होते हुए मंदिर में शादी की, 2

पंजाब पुलिस के Sp पर रेप और यौन शोषण के आरोप पीड़िता ने कहा - शादीशुदा होते हुए मंदिर में शादी की, 2 बार जबरन अबॉर्शन कराया; हाईकोर्ट ने जांच के आदेश दिए

Mar26,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब में एक महिला ने पुलिस के एसपी रैंक के अधिकारी पर शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण, रेप और 2 बार जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि अधिकारी पहले से शादीशुदा था, फिर भी उसने धोखे में रखकर शादी की। महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने तीन सप्ताह में जांच पूरी कर एक तर्कसंगत और स्पष्ट रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। अदालत ने साफ किया है कि यदि जांच में आरोपों में कोई सच्चाई नहीं पाई जाती है, तो याचिकाकर्ता को कानून के अनुसार सूचित किया जाए। अदालत ने यह भी कहा कि जांच अधिकारी निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से जांच करें। याचिकाकर्ता महिला ने आरोप लगाया है कि संबंधित अधिकारी ने शादी का झांसा देकर उसे गुमराह किया, जिसके बाद उसका शोषण, रेप और जबरन गर्भपात कराया गया। महिला ने अदालत में अधिकारी पर FIR दर्ज करने की मांग रखी। साथ ही किसी स्वतंत्र एजेंसी या विशेष जांच दल (SIT) से जांच कराने और सुरक्षा देने की मांग को लेकर याचिका दायर की।

फरीदकोट रेंज के अधिकारी जांच कर रहे

कोर्ट में मौजूद पंजाब के एडिशनल एडवोकेट जनरल (AAG) कुंवरबीर सिंह ने ऑफिशियल रेस्पोंडेंट की तरफ से नोटिस स्वीकार किया और इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर के निर्देश पर बताया कि याचिकाकर्ता शिकायत मोगा के सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) के ऑफिस में मिली थी। बाद में इसे ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन को भेज दिया गया, क्योंकि इसमें शामिल ऑफिसर SP रैंक का था। अब मामला जांच के लिए पेंडिंग है, जिसकी जांच फरीदकोट रेंज के IG कर रही हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिकायत की जांच 3 हफ्ते के अंदर पूरी कर ली जाएगी। अदालत ने आगे कहा, “रिकॉर्ड में ऐसा कुछ नहीं है जिससे यह संकेत मिलें कि जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं हो रही। अदालत को भरोसा है कि जांच अधिकारी स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से जांच करेंगे।” हालांकि, अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि शिकायत दर्ज करने में 12 साल की असामान्य देरी हुई है।

Punjab-Police-Superintendent-Of-Police-Accused-Of-Rape-And-Sexual-Assault-The-Victim-Alleged-That-She-Was-Married-In-A-Temple-While-She-Was-Already-Married-And-Had-Two-Forced-Abortions-The-High-Court-Ordered-An-Investigation



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026