लुधियाना। लुधियाना की डिस्को कॉलोनी में बुधवार देर रात कुल्फी लेने के लिए गए एक युवक पर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। युवक का आरोप है कि हमलावरों ने उसके सिर में पिस्टल की बट और बेसबॉल के डंडे मारे है। जब उसके पिता और छोटा भाई बचाव करने आए तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटा। वहीं उनकी एक्टिवा भी तोड़ दी। जिसके बाद हमलावर धमकियां देते हुए फरार हो गए। जख्मी युवकों को परिवार वालों ने अस्पताल दाखिल कराया। घायलों की पहचान साहिल, बिट्टू और मोहित के रुप में हुई है। साहिल ने बताया कि वह घर से कुल्फी लेने निकला था। तभी एक बदमाश और उसके साथियों ने उसे घेर लिया और हमला कर किया। जिस कारण उसके सिर पर करीब 25 टांके लगे हैं, जबकि उसकी एक बाजू भी टूट गई है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी सर्जरी की जाएगी। पिता बिट्टू ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर वह अपने छोटे बेटे मोहित के साथ मौके पर पहुंचे। हमलावरों ने उन्हें भी पीटना शुरू कर दिया। जिस कारण बिट्टू और मोहित के सिर पर 7 टांके लगे हैं
पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप
बिट्टू शर्मा ने आरोप लगाया कि जब वह थाना डिवीजन नंबर चार पहुंचे तो पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी और उन्हें पीसीआर को कॉल करने के लिए कहा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मुख्य हमलावर पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, लेकिन उसके कथित पुलिस संबंधों के चलते उस पर कार्रवाई नहीं होती। एसएचओ गुरजीत सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। घायल के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
A-Young-Man-Was-Attacked-While-Buying-Ice-Cream-His-Father-And-Brother-Came-To-His-Rescue-And-Were-Also-Beaten-Receiving-25-Stitches-On-His-Head