लुधियाना। लुधियाना के एक प्राइवेट नामी अस्पताल में बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां किडनी की बीमारी से जूझ रहे 31 वर्षीय गगनदीप सिंह की मौत के बाद अस्पताल प्रशासन ने 1.16 लाख रुपये का बकाया बिल न चुकाने पर करीब 24 घंटे तक शव परिजनों को नहीं सौंपा। जिसके बाद इस संबंधी पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य जितेंद्र सिंह शंटी को शिकायत भेजी गई। आयोग की दखल के बाद विभाग द्वारा एक्शन लिया गया। जिसके बाद अस्पताल द्वारा लाश परिवार को सौंपी गई। मृतक के परिजनों के अनुसार, गगनदीप सिंह पेशे से पेंटर थे और लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई, लेकिन अस्पताल ने बिल जमा कराने तक शव देने से इनकार कर दिया। जिसके बाद इसकी शिकायत पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग के सदस्य जितेंद्र सिंह शंटी को भेजी गई। शाम करीब 3:30 बजे हस्तक्षेप के बाद अस्पताल प्रशासन बैकफुट पर आया और शव परिजनों को सौंप दिया गया।
A-Renowned-Hospital-In-Ludhiana-Has-Committed-A-Shameful-Act-The-Body-Was-Not-Handed-Over-Due-To-Non-Payment-Of-The-Bill-And-Was-Recovered-Only-After-Human-Rights-Intervention