September 11, 2026 04:15:25
लुधियाना में युवक ने की खुदकुशी, 2 पन्ने का सुसाइड नोट छोड़ा, पत्नी को बताया कसूरवार

लुधियाना में युवक ने की खुदकुशी, 2 पन्ने का सुसाइड नोट छोड़ा, पत्नी को बताया कसूरवार

Mar29,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में 5 लाइनों का सुसाइड नोट लिखकर युवक ने फंदा लगा लिया। सुसाइड नोट में उसने पत्नी और सास को खुदकुशी के लिए जिम्मेदार ठहराया। युवक ने लिखा कि वह मरना नहीं चाहता लेकिन मेरी घरवाली ने मुझे मरने के लिए मजबूर कर दिया। युवक ने जिस युवती से शादी की थी, वह तलाकशुदा थी।  जब फंदा लगाने की सूचना पर जांच करने पहुंची तो वहां से 2 पेज पर लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ। यह सुसाइड नोट उसकी डायरी में लिखे हुए थे। जिसके बाद पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मां का आरोप है कि सास की दखलअंदाजी की वजह दोनों के रिश्ते बिगड़े। पत्नी उसे छोड़कर 6 महीने की बेटी समेत 2 महीने से अपने ससुराल बैठी थी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। युवक ने सुसाइड नोट में लिखा- मैंने मरना नहीं था। मेरी घरवाली ने मरने के लिए मजबूर कर दिया। मेरी मौत की जिम्मेदार काजल और उसकी मां होगी। दूसरे पेज पर भी यही लिखा कि मेरी मौत की जिम्मेदार काजल और उसकी मां होगी।

दोनों की अरेंज मैरिज हुई थी

सुसाइड करने वाले युवक बिक्रमजीत(28) की मां सरबजीत कौर ने पुलिस को बताया कि उसके 2 बेटे हैं। बड़े बेटे बिक्रमजीत की शादी एक साल पहले काजल से हुई थी। काजल की यह दूसरी शादी थी, पहली से उसका तलाक हो गया था। बिक्रमजीत और काजल की यह अरेंज मैरिज थी। बेटा फैक्ट्री में कटिंग मास्टर का काम करता था। मां सरबजीत ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी में झगड़ा होने लगा। घर में कलह शुरू हो गई। मां के मुताबिक काजल की मां राज रानी लगातार बिक्रमजीत को परेशान करती थी। वह दोनों के घर में लगातार इंटरफेयर करती थी, जिस वजह से बार-बार समझाने के बावजूद बिक्रमजीत और काजल के रिश्ते ठीक नहीं हो रहे थे। मां सरबजीत कौर के मुताबिक सास के उकसाने पर उसकी पत्नी काजल अपने मायके चली गई। वह 2 महीने पहले 6 महीने की बेटी को लेकर भी मायके चली गई। बिक्रमजीत ने कई बार उसे समझाने की कोशिश की कि वह वापस आ जाए। इस तरह से उसकी भी लोगों में बदनामी हो रही है कि पत्नी उसे छोड़कर चली गई है।

Ludhiana-Man-Commits-Suicide-Leaves-A-Two-Page-Suicide-Note-Blaming-His-Wife

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं