September 11, 2026 08:47:48
निलंबित डीआईजी भुल्लर मामले में 10 आईपीएस व 4 आईएएस सीबीआई जांच के घेरे में, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

निलंबित डीआईजी भुल्लर मामले में 10 आईपीएस व 4 आईएएस सीबीआई जांच के घेरे में, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mar29,2026 | Enews Team | Jalandhar

डेस्क, जालंधर

पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के खिलाफ चल रहे भ्रष्टाचार मामले में जांच एजेंसी सीबीआई को बड़े खुलासे हाथ लगे हैं। भुल्लर के मोबाइल फोन और लैपटॉप की जांच के दौरान कई आईएएस  और आईपीएस अधिकारियों के साथ संदिग्ध चैट सामने आई हैं, जिनमें पैसों के लेन-देन और कथित अवैध गतिविधियों के संकेत मिले हैं। बताया जाता है कि सीबीआई की इस जांच के घेरे में कुछ कालोनाइजर्स व प्रॉपर्टी डीलर्स भी शामिल बताए जा रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि इस संदिग्ध चैट में 10 आईपीएस और 4 आईएएस अधिकारी शामिल बताए जा रहे हैं।

इन तथ्यों के आधार पर सीबीआई (CBI) ने अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। मामले में सीबीआई (CBI) की डीएसपी सोनाली ने विशेष अदालत में अर्जी दाखिल कर जांच को आगे बढ़ाने की अनुमति मांगी है। एजेंसी का दावा है कि भुल्लर अकेले काम नहीं कर रहा था, बल्कि पंजाब  सरकार के कई अधिकारी भी इस नेटवर्क का हिस्सा हो सकते हैं। बरामद इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को विस्तृत जांच के लिए सीएफएसएल भेजा गया है, जहां उनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

सीबीआई (CBI) ने अपनी प्रारंभिक जांच में करीब 30 संदिग्ध लोगों की सूची तैयार की है। इनमें डीएसपी रैंक से लेकर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तक शामिल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इन सभी को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा और औपचारिक सम्मन जारी किए जाएंगे

यह मामला पिछले वर्ष दर्ज एक भ्रष्टाचार केस से जुड़ा हुआ है। जांच के दौरान व्हाट्सएप चैट, दस्तावेजों और पूछताछ से यह संकेत मिले हैं कि आरोपी अधिकारी अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर निजी व्यक्तियों को लाभ पहुंचाते थे और बदले में रिश्वत लेते थे। इससे पहले भुल्लर की जमानत याचिका हाईकोर्ट द्वारा खारिज की जा चुकी है और वह वर्तमान में चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में बंद है।

सीबीआई को छापे में मिली थी करोड़ों रुपए की नगदी व सोना

गौरतलब है कि 6 अक्तूबर 2025 को सीबीआई ने हरचरण सिंह भुल्लर  और बिचौलिए कृष्णु शारदा को गिरफ्तार किया था। इसके बाद की गई छापेमारी में भुल्लर के ठिकानों से लगभग 2 किलो सोना और करीब साढ़े 7 करोड़ रुपये नकद सहित अन्य कीमती सामान बरामद हुआ था।

13 मार्च को सीबीआई (CBI) की विशेष अदालत ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में संज्ञान लेते हुए ट्रायल प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का आदेश दिया था। हाल ही में केंद्र सरकार से हरचरण सिंह भुल्लर (Harcharan Singh Bhullar) के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी भी मिल चुकी है।



10-Ips-And-4-Ias-Officers-Under-The-Scanner-Of-Cbi-Investigation-In-The-Suspended-Dig-Bhullar-Case



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं