चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित पंजाब बीजेपी मुख्यालय के बाहर हुए ब्लास्ट मामले में 2 संदिग्धों की गिरफ्तारी को लेकर नया मोड़ सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, हमलावर कपड़े बदलने के लिए अपने घर रतनगढ़ आए थे। जिसकी सूचना लोकल पुलिस और चंडीगढ़ एजीटीएफ को मिली। इसके बाद टीम गुरुवार देर शाम गांव रतनगढ़ पहुंची। ज्यादातर पुलिसकर्मी सिविल कपड़ों में थे और उनके पास हथियार भी थे, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस जब आरोपियों के घर पहुंची तो वे वहां नहीं मिले। इसके बाद पंजाब पुलिस एक आरोपी के भाई को और घर से कुछ संदिग्ध सामान अपने साथ ले गई। वहीं चंडीगढ़ AGTF ने भी परिवार के एक सदस्य को हिरासत में लिया और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए। अब इन डिवाइस की जांच की जा रही है, ताकि पता लगाया जा सके कि आरोपी किन लोगों के संपर्क में थे। यह भी जांच हो रही है कि इस मामले के पीछे कोई विदेश में बैठा गैंगस्टर या खालिस्तानी कनेक्शन तो नहीं है। फिलहाल आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। हालांकि इससे पहले पंजाब पुलिस ने दावा किया था कि दो आरोपियों को रोपड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमन सिंह उर्फ भोलू और गुरतेज सिंह के रूप में हुई है। ये दोनों रूपनगर जिले के थाना सिटी मोरिंडा के अंतर्गत गांव रत्तनगढ़ के रहने वाले हैं।
पुलिस कंट्रोल रुम पर मिली धमकी
उधर, शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम में एक अज्ञात व्यक्ति ने पूरे शहर को आग लगाने की धमकी भरी कॉल की। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं और पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। इससे पहले हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (HPCC) ने चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय की सिक्योरिटी को लेकर चिंता जताई है। पार्टी की ओर से हरियाणा के DGP को लेटर लिखकर कांग्रेस मुख्यालय की सुरक्षा मजबूत करने और प्रदेश अध्यक्ष को अतिरिक्त सुरक्षा देने की मांग की गई है।
After-The-Bjp-Office-Blast-There-Was-A-Threat-To-Set-Chandigarh-City-On-Fire-The-Attackers-Fled-Before-The-Police-Arrived