September 10, 2026 02:13:07
जवाहर नगर कैंप में शकी हालातों में महिला की मौत, रिश्तेदारों ने रुकवाया संस्कार, शरीर पर चोट के निशा

जवाहर नगर कैंप में शकी हालातों में महिला की मौत, रिश्तेदारों ने रुकवाया संस्कार, शरीर पर चोट के निशान

Apr4,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। जवाहर नगर में शनिवार सुबह एक 48 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतका की पहचान हरजिंदर कौर उर्फ रानी के रूप में हुई है। इस दौरान ससुराल वाले महिला का संस्कार करने जा रहे थे। लेकिन मौके पर पहुंचे मायके परिवार ने ससुराल पक्ष पर हत्या के गंभीर आरोप लगाते हुए जबरन किए जा रहे अंतिम संस्कार को रुकवा दिया। जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मायके वालों के अनुसार महिला के साथ उसके पति ने मारपीट की। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। मृतका के जीजा राजीव कुमार ने बताया कि उनकी साली रानी तीन दिन पहले ही गांव से लुधियाना वापस आई थी। उस समय वह परेशान लग रही थी। राजीव के अनुसार रानी का पति अकसर उसके साथ मारपीट और झगड़ा करता था लेकिन हर बार परिवार वाले समझा-बुझाकर उसे वापस भेज देते थे। राजीव ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा, मेरी साली ने बताया था कि उसके पति के किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध हैं। जिसके चलते वह उसे तलाक देने की धमकी देता था। बीती रात जब मैंने अपने जीजा को फोन किया तो उन्होंने टालमटोल करते हुए सिर्फ इतना कहा कि घर आ जाओ, रानी की मौत हो गई है।

Woman-Dies-Under-Suspicious-Circumstances-In-Jawahar-Nagar-Camp-Relatives-Halt-Cremation-Body-Bearing-Injury-Marks

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026