September 10, 2026 01:05:25
लुधियाना में स्कूल के बाहर से मिला बेसुध युवक, हुई मौत,  घर से दोस्त के साथ गया था युवक की, दोस्त और

लुधियाना में स्कूल के बाहर से मिला बेसुध युवक, हुई मौत, घर से दोस्त के साथ गया था युवक की, दोस्त और उसके पिता पर हत्या का केस दर्ज

Apr5,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। आत्म नगर इलाके में एक 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत हो गई।। मृतक की पहचान मोहल्ला आजाद नगर के रहने वाले मोहित (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के पिता सुरिंदर कुमार गुंबर के बयानों के आधार पर उसके दोस्त नितिन उसके पिता सुशांत कुमार और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में आजाद नगर निवासी सुरिंदर कुमार ने बताया कि 1 अप्रैल को उनका बेटा मोहित घर पर मौजूद था। शाम के वक्त उसका दोस्त नितिन अपनी स्कूटी पर आया और मोहित को अपने साथ बैठाकर ले गया। कुछ देर बाद नितिन अकेला ही उनके घर वापस आया। जब मोहित की मां सुनीता ने बेटे के बारे में पूछा तो नितिन ने टालमटोल करते हुए कहा कि मोहित किसी और लड़के के साथ चला गया है। जब वहां वापस घर नहीं आया तो उसकी तलाश की और किस राहगीर ने बताया कि आत्म पब्लिक स्कूल के बाहर बेसुध गिरा हुआ है। उस पर उसे सिविल अस्पताल में जब भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने के चलते उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया वहां से वापस आते समय मोहित की मौत हो गई।


अगले दिन कहानी बदली: स्कूल के पास देखने का दावा किया

शिकायतकर्ता के अनुसार, 2 अप्रैल को नितिन अपने पिता सुशांत कुमार के साथ उनके घर आया। उन्होंने नई कहानी सुनाते हुए कहा कि उन्होंने पिछली रात मोहित को आत्म नगर पब्लिक स्कूल के पास देखा था। बेटे के घर न लौटने और नितिन के बार-बार बयान बदलने पर परिवार को शक हुआ। सुरिंदर कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्हें पूरा यकीन है कि नितिन उसके पिता सुशांत और उनके अन्य साथियों ने मिलकर मोहित के साथ बुरी तरह मारपीट की है। गंभीर चोटें लगने के कारण ही मोहित की मौत हुई है। परिजनों का आरोप है कि इस वारदात को सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया है। मॉडल टाउन पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) हत्या धारा 61(2) आपराधिक साजिश धारा 238 साक्ष्यों को मिटाना या गलत सूचना देना।धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल नामजद आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है और इलाके के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

A-Young-Man-Was-Found-Unconscious-Outside-A-School-In-Ludhiana-And-He-Had-Died-He-Had-Left-Home-With-A-Friend-A-Murder-Case-Has-Been-Filed-Against-The-Friend-And-His-Father



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026