डेस्क, जालंधर
जालंधर में गन पॉइंट पर पीएनबी बैंक में लूट, मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे दो युवक जालंधर के कुकी ढाबे के नजदीक पंजाब नेशनल बैंक में गन पॉइंट पर लूट का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि दोपहर करीब 2:30 बजे दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और पिस्टल हाथ में लेकर बैंक में जबरी दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने बैंक के कैशियर को गन पॉइंट पर रख नगदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। यह पूरा मामला सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया है। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक इस लूट में कितने की नगदी उड़ाई गई है, इसका खुलासा अभी तक बैंक की ओर से नहीं किया गया है। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की पड़ताल की जा रही है।
Pnb-Bank-Robbery-At-Gunpoint-In-Jalandhar-Two-Youths-Arrived-On-A-Motorcycle