September 11, 2026 05:13:03
पंजाब में दिनदहाड़े गनपॉइंट पर बैंक लूटा, स्कूटी पर आए 2 लुटेरे, कैशियर पर पिस्टल तानी, पैसों का बैग

पंजाब में दिनदहाड़े गनपॉइंट पर बैंक लूटा, स्कूटी पर आए 2 लुटेरे, कैशियर पर पिस्टल तानी, पैसों का बैग लेकर भागे

Apr6,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। जालंधर में सोमवार को पंजाब नेशनल बैंक को दिनदहाड़े लूट लिया गया। दो लुटेरे मुंह ढककर स्कूटी पर सवार होकर आए। फिर एक बैंक के बाहर निगरानी करता रहा जबकि दूसरा बैंक के अंदर गया और कैशियर से पैसे मांगने लगा। कैशियर ने जब पैसे देने से मना कर दिया, तो लुटेरों ने उसे गोली मारने की धमकी दी और फिर पिस्टल तान दी। इसके बाद कैश काउंटर पर रखा पैसों से भरा बैग लेकर भाग गया। जिसमें करीब 7 लाख रुपए थे। इस दौरान बैंक में 3 से 5 ग्राहक भी मौजूद थे। घटना दोपहर करीब 2:30 बजे की है। इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी पैसों से भरा बैग लेकर बैंक से बाहर आते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मुंह ढके हुए हैं, फिर दोनों स्कूटी पर बैठकर चले जाते हैं। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी मनप्रीत सिंह ढिल्लों पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। डीसीपी ढिल्लों ने बताया कि ढाई बजे 2 लुटेरों में से एक लुटेरा कैशियर के पास गया और सारा कैश देने के लिए कहने लगा। इस दौरान कैशियर ने पैसे देने को लेकर पहले टालने की कोशिश की गई। कैश न देने पर लुटेरे ने पिस्टल निकाली और मारने की धमकी दी। इस दौरान एक व्यक्ति ने कैश दे दिया। डीसीपी ने कहा कि कैश का आकंलन कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। वहीं घटना के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें लुटेरों को पकड़ने के लिए तैनात कर दी गई हैं। जल्द लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

A-Bank-In-Punjab-Was-Robbed-At-Gunpoint-In-Broad-Daylight-Two-Robbers-Arrived-On-A-Scooter-Pointed-A-Pistol-At-The-Cashier-And-Fled-With-A-Bag-Of-Money



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं