लुधियाना। मंगलवार को दिल्ली रोड पर गेटसन इंटरनेशनल कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल फैक्ट्री में मौजूद सभी वर्कर्स को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया है। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में लगी हैं। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में कुछ देर पहले अचानक आग लगी। पहले फैक्ट्री वर्कर्स ने खुद बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब आग फैलने लगी तो फायर ब्रिगेड को बुला दिया। पुलिस की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं। मालिक विकास ने बताया कि बाहर ट्रांसफार्मर पर पटाखा बजा और उसके बाद अंदर शॉर्ट सर्किट हो गया। इस कारण अंदर कपड़ा, गत्ता और मशीनें जलकर राख हो गई। उन्होंने बताया कि फैक्ट्री में कपड़े के रोल पड़े थे। फायर अफसर आतिश राय ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे से फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में लगी है। कपड़ों को आग लगने के कारण धुआं काफी हो गया है। आग पर अब काबू पा लिया गया है। उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
A-Massive-Fire-Broke-Out-In-A-Textile-Factory-Burning-Machines-And-A-Large-Quantity-Of-Cloth-Causing-Losses-Worth-Lakhs