September 11, 2026 08:47:51
रियल एस्टेट कंपनी पर गंभीर आरोप, निवेशक के रिश्तेदारों ने ऑफिस बाहर किया हंगामा, पेमेंट लेकर भी फ्लै

रियल एस्टेट कंपनी पर गंभीर आरोप, निवेशक के रिश्तेदारों ने ऑफिस बाहर किया हंगामा, पेमेंट लेकर भी फ्लैट न देने के आरोप

Apr8,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना की रियल एस्टेट कंपनी एसबीपी पर निवेशक द्वारा पेमेंट लेकर दो साल से फ्लैट न देने और फिर पेमेंट मांगने पर छह महीने से टाल मटोल करने के आरोप लगाए गए हैं। जिसके चलते निवेशक के रिश्तेदारों फिरोजगांधी मार्केट स्थित कंपनी के ऑपिस बाहर जमकर हंगामा किया गया। इस दौरान उन्होंने गंभीर आरोप लगाए। यहां तक कि कंपनी की प्रताड़ना से परेशान होकर निवेशक द्वारा खुदखुशी का प्रयास करने के भी आरोप लगाए हैं। विवाद बढ़ने पर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। हालांकि मौके पर कंपनी के मुलाजिम पहुंचे। जिन्होंने अपनी बदनामी होते देख किसी तरह मामला शांत किया। सनी नामक युवक ने आरोप लगाया कि कंपनी द्वारा गांव बीरमी के पास अपनी टाउनशिप लाई जा रही है। उसके ताया जगमोहन सिंह द्वारा करीब दो साल पहले 68 लाख रुपए में थ्री बीएचके प्लॉट का सौदा किया था। कंपनी ने पहले कुछ महीने में फ्लैट तैयार करने देने की बात कही थी। लेकिन बाद में उन्होंने तय समय पर फ्लैट नहीं बनाकर दिया। जिसके बाद वह दो साल से टाल मटोल करते रहे। अब उन्होंने पेमेंट वापिस तो भी टाल मटोल शुरु कर दी। कंपनी के अधिकारी राहुल मनोचा द्वारा लगातार उन्हें छह महीने से पेमेंट देने का आश्वासन दिया जा रहा है। जिसके चलते उन्हें मजबूर होकर कंपनी के ऑफिस बाहर आकर हंगामा करना पड़ा।


बिना रेरा नंबर के हुई थी बुकिंग

सनी ने बताया कि कंपनी की और से बिना रेरा नंबर के बुकिंग की थी। तब कंपनी के पास रेरा नंबर नहीं था। जिसके बावजूद कंपनी बुकिंग करती रही। हैरानी की बात तो यह है कि ज्यादातर टाउनशिप बनाने वाली कंपनियों द्वारा इसी तरह प्री बुकिंग करके लोगों से पैसा ले लिया जाता है, लेकिन तय समय पर प्रोडक्ट डिलिवरी नहीं की जाती, जो सरासर गलत है। ग्लाडा द्वारा भी इस मामले में एक्शन नहीं लिया जाता। सनी ने आरोप लगाया कि उसके ताऊ जगमोहन सिंह द्वारा कर्ज लेकर पेमेंट दी गई थी। एसबीपी कंपनी के अधिकारी विमल सैनी का कहना है कि युवक द्वारा लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद है। कंपनी रेरा रजिस्टर्ड है। निवेशक द्वारा खुद दिक्कत होने की बात कह पेमेंट वापिस मांगी गई थी। उसे रिफंड किया जा रहा है। वहीं कंपनी के अधिकारी राहुल मनोचा से संपर्क नहीं हो सका।

Serious-Allegations-Against-Real-Estate-Company-Investors-Relatives-Create-Ruckus-Outside-Office-Alleges-Flat-Not-Delivered-Despite-Payment



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं