September 10, 2026 05:59:47
लुधियाना में Pspcl के जेई ने कर डाला 2 करोड़ का घोटाला, डिपार्टमेंटल जांच में सच आया सामने, मामला दर

लुधियाना में Pspcl के जेई ने कर डाला 2 करोड़ का घोटाला, डिपार्टमेंटल जांच में सच आया सामने, मामला दर्ज

Apr9,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना बिजली विभाग के जेई ने ही विभाग के साथ दो करोड़ का घोटाला कर डाला। उसने स्टोर से धड़ल्ले के साथ सामान निकाला। लेकिन जब उससे हिसाब मांगा तो वह सामान कहा इस्तेमाल किया, उसका हिसाब नहीं दे पाया। जिसके बाद विभाग ने इसकी पुलिस को शिकायत दी। थाना डेहलों की पुलिस ने सहायक कार्यकारी इंजीनियर कमलजीत सिंह की शिकायत पर जेई तनुज सरींह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी जेई तनुज सरींह कार्यालय में तैनात था। जांच के दौरान यह पाया गया कि साल 2021-22 से लेकर 2024-25 के बीच आरोपी ने स्टोर से भारी मात्रा में सामान (लेखा प्रतियों के अनुसार) निकलवाया था। जब इस सामान का रिकॉर्ड खंगाला गया, तो पता चला कि 2,07,57,200 रुपये (दो करोड़ सात लाख रुपये से अधिक) की राशि का सामान कम पाया गया। सहायक कार्यकारी इंजीनियर कमलजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उक्त कर्मचारी लंबे समय से इस कमी (शॉर्टेज) को क्लियर नहीं कर पा रहा था। सरकारी रिकॉर्ड में इतनी बड़ी रकम का अंतर पाए जाने के बाद विभाग ने सख्त रुख अपनाया और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की।

Pspcl-Je-In-Ludhiana-Commits-Rs-2-Crore-Fraud-Departmental-Inquiry-Reveals-The-Truth-Case-Registered

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं