लुधियाना। अय्याली चौक के पास बिजली मैकेनिक ने शकी हालातों में फंदा लगाकर खुदखुशी कर ली। उसके पास से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने मौत का कारण अपनी गर्लफ्रैंड नर्स को बताया है। युवती लुधियाना के नामी अस्पताल में नर्स है। पुलिस ने उसके परिवार के बयान लेकर कार्रवाई शुरु कर दी है। थाना सराभा नगर की पुलिस ने युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक का नाम सोहन सिंह है। सोहन सिंह के भाई मोहन सिंह ने बताया कि उसका भाई बिजली मैकेनिक था। उसकी दोस्ती लुधियाना के एक प्राइवेट अस्पताल की नर्स से थी। दोनों करीब 4-5 साल से रिलेशन में थे। लेकिन कुछ दिनों से लड़की परेशान करने लगी थी। हाल ही में उसने सोहन सिंह से दूरी बनानी शुरू कर दी और किसी अन्य युवक से शादी करने की बात कही। मोहन के मुताबिक, मरने से पहले उसके भाई सोहन ने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जो पुलिस के पास है। सुसाइड नोट में उसके भाई ने लिखा- मैं मरने लगा हूं, लड़की से करीब 4-5 साल से मेरी बातचीत है। वह मेरी 5 साल की कमाई खा गई है। अब मेरे से ये लारा लगा रही है। वह प्रेसर दे रही थी कि तुमने मरने आ तो मर जाओ। जिसके बाद उसने यह कदम उठा लिया।
Betrayed-By-His-Girlfriend-A-Nurse-The-Young-Man-Committed-Suicide-By-Hanging-Himself-A-Case-Has-Been-Registered