September 10, 2026 06:00:38
टोल प्लाजा यूनियनों ने पूरे पंजाब में टोल करवाए फ्री, 3 घंटे तक नहीं लगेगी पर्ची, बूथलेस पॉलिसी का ज

टोल प्लाजा यूनियनों ने पूरे पंजाब में टोल करवाए फ्री, 3 घंटे तक नहीं लगेगी पर्ची, बूथलेस पॉलिसी का जताएंगे विरोध

Apr15,2026 | Enews Team | Punjab

लुधियाना। लुधियाना टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब ने बुधवार को पूरे प्रदेश में बड़े आंदोलन करते हुए बुधवार को पंजाब के सभी टोल प्लाजा पर रोष प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। इसी कड़ी में लुधियाना के पास स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा को दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक पूरी तरह फ्री किया जाएगा। यूनियन के नेताओं ने स्पष्ट किया है कि वे कैशलेस पॉलिसी और डिजिटल करने की प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार की बूथलेस पॉलिसी से उनकी नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है। इसी के विरोध में बुधवार को 3 घंटे तक जनता के लिए टोल के बैरियर खोल दिए जाएंगे और किसी भी वाहन से कोई टैक्स नहीं वसूला जाएगा। टोल पर पूरी तरह कैशलेस सिस्टम लागू करने के फैसले का विरोध हो रहा है। यूनियन का आरोप है कि डिजिटल सिस्टम के नाम पर कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है। उन्होंने टोल बूथों को खत्म करने की योजना को तुरंत वापस लेने की मांग की है।  टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन ने पंजाब की सभी किसान यूनियनों, मजदूर संगठनों और अन्य जत्थेबंदियों से इस संघर्ष में शामिल होने की अपील की है। लाडोवाल में दोपहर 12 बजे भारी संख्या में कर्मचारियों और समर्थकों के जुटने की संभावना है, जिसे देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Toll-Plaza-Unions-Have-Made-Tolls-Free-Across-Punjab-With-No-Slips-For-Three-Hours-And-Will-Protest-The-Boothless-Policy

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं