September 11, 2026 04:43:59
लुधियाना में एटीएम पर पैसे निकलवाने आए बुजुर्ग से लूट, 20 हजार ले भागे, एक काबू

लुधियाना में एटीएम पर पैसे निकलवाने आए बुजुर्ग से लूट, 20 हजार ले भागे, एक काबू

Apr16,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। ग्यासपुरा स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम में पैसे जमा करवाने आए एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शातिरों ने मदद के बहाने 20 हजार रुपए कैश उड़ा लिया। हालांकि पीड़ित की सतर्कता से एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पूरे मामले में सीसीटीवी भी सामने आया है । राम बरन वर्मा जो स्क्रैप का काम करते हैं बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे ग्यासपुरा स्थित एसबीआई बैंक पहुंचे थे। उनके घर में खुशखबरी आई थी कि बहू ने बेटे को जन्म दिया है और वह अपनी बहन को शगुन के पैसे भेजने आए थे। राम बरन के हाथों में चोट लगी हुई थी, जिसका फायदा उठाकर वहां मौजूद दो युवकों ने मदद के बहाने लूट की। पीड़ित ने बताया कि वह अक्सर सिक्योरिटी गार्ड की मदद से पैसे जमा करवाते थे, लेकिन इस बार इन दो युवकों ने उन्हें अपनी बातों में फंसा लिया। आरोपियों ने मशीन में कार्ड डालकर पैसे अंदर-बाहर करने का नाटक किया और पीड़ित से 20 हजार रुपए ले लिए। उन्होंने राम बरन से कहा कि अभी पर्ची निकलेगी आप रुकिए। इसी दौरान वे पैसे लेकर भागने लगे।

Elderly-Man-Robbed-At-Atm-In-Ludhiana-20000-Rupees-Stolen-One-Arrested

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं