September 11, 2026 04:44:00
लुधियाना में खेत में आग बुझाते किसान की मौत, ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग से लगी आग, धुएं से घुटा दम

लुधियाना में खेत में आग बुझाते किसान की मौत, ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग से लगी आग, धुएं से घुटा दम

Apr20,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के माछीवाड़ा स्थित सलाना बेट गांव में खेत में लगी आग बुझाते समय एक किसान की दम घुटने से मौत हो गई। यह घटना आज सुबह करीब 8:30 बजे हुई। गांव के 44 वर्षीय लखविंदर सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग के कारण खेत में आग लग गई थी। मृतक मंदीप सिंह की फसल कटाई के लिए तैयार थी, जिसे बचाने के लिए वह ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों के अनुसार, आग बुझाने के दौरान मंदीप सिंह धुएं में ट्रैक्टर चला रहे थे, जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। मंदीप सिंह अपने पीछे 14 साल की बेटी और 9 साल का बेटा छोड़ गए हैं। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी थी, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। मृतक मनदीप सिंह दो बहनों का एक भाई था और करीब 10 एकड़ की खेती खुद करता था। गेहूं की फसल पूरी तरह पक्क चुकी थी और आज ही मनदीप सिंह ने फसल की कटाई करवानी थी परंतु उनकी मौत से सभी और शोक है।

A-Farmer-Died-While-Trying-To-Extinguish-A-Fire-In-His-Field-In-Ludhiana-The-Fire-Started-Due-To-Sparking-In-A-Transformer-And-He-Suffocated-From-The-Smoke

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं