September 11, 2026 08:47:58
हैदराबाद-हुबली फ्लाइट 2 घंटे हवा में चक्कर काटती रही:खराब मौसम के चलते हिलने लगा प्लेन; Video में पै

हैदराबाद-हुबली फ्लाइट 2 घंटे हवा में चक्कर काटती रही:खराब मौसम के चलते हिलने लगा प्लेन; Video में पैसेंजर रोते और प्रार्थना करते नजर आए

Apr20,2026 | Enews Team | New Delhi

नई दिल्ली। हैदराबाद से हुबली जा रही Fly-91 एयरलाइन की एक फ्लाइट रविवार को खराब मौसम के चलते 2 घंटे हवा में ही चक्कर काटती रही। खराब मौसम की वजह से प्लेन में सवार पैसेंजर्स को तेज झटके महसूस हुए, जिससे वे घबरा गए। सोशल मीडिया में वायरल VIDEO में पैसेंजर रोते हुए और हाथ जोड़कर प्रार्थना करते दिख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक लो कास्ट एयरलाइन Fly-91 की फ्लाइट रविवार दोपहर 3 बजे हैदराबाद से रवाना हुई थी। इसे शाम करीब 4:30 बजे हुबली पहुंचना था, लेकिन वहां खराब मौसम के कारण यह लैंड नहीं हो पाई। आखिरकार इसे बेंगलुरु डाइवर्ट किया गया, जहां 6:30 बजे फ्लाइट लैंड हुई। वीडियो में यात्री सीटों पर बैठे घबराए नजर आ रहे हैं। कई लोग चिल्लाते और रोते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में ‘ओह माईगॉड’ जैसी आवाजें सुनाई देती हैं। एक यात्री कहते सुनाई देता है कि पायलट से कहो बेंगलुरु ले चलें… या बेलगाम ही ले चलो। वहीं दूसरे लोग एक-दूसरे को दिलासा देते हुए कहते हैं- रो मत, कुछ नहीं होगा। पायलट को यात्रियों से कहते सुना गया कि हम होल्ड पर हैं, कृपया धैर्य रखें और निर्देशों का पालन करें।

एयरलाइन ने कहा- कोई तकनीकी खराबी नहीं

Fly 91 एयरलाइन ने बताया कि फ्लाइट में कोई तकनीकी खराबी नहीं थी। डायवर्जन केवल खराब मौसम की वजह से किया गया। एयरलाइन के मुताबिक, हुबली के ऊपर विमान को होल्ड करना और बाद में बेंगलुरु भेजना तय सुरक्षा प्रक्रिया का हिस्सा है। कंपनी ने कहा कि तकनीकी खराबी की खबरें गलत और बेबुनियाद हैं। सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया गया। अधिकारियों ने बताया कि खराब मौसम के कारण मुंबई से कोल्हापुर जाने वाली एक अन्य फ्लाइट को भी गोवा डायवर्ट करना पड़ा।

Hyderabad-Hubli-Flight-Circling-For-Two-Hours-Bad-Weather-Caused-The-Plane-To-Shake-Video-Shows-Passengers-Crying-And-Praying



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं