September 11, 2026 03:45:04
लुधियाना के 2 कारोबारियों से मांगी करोड़ों की रंगदारी, मूसेवाला के करीबी शगनप्रीत और गैंगस्टर समेत

लुधियाना के 2 कारोबारियों से मांगी करोड़ों की रंगदारी, मूसेवाला के करीबी शगनप्रीत और गैंगस्टर समेत 8 के खिलाफ Fir

Apr26,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। दोराहा में रंगदारी के मामलों को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मशहूर दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत सिंह, उनके भाई जगप्रीत सिंह, पिता सौदागर सिंह और मां दलजीत कौर सहित कुख्यात गैंगस्टर डोनी बाल और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि इन लोगों ने दोराहा के 2 कारोबारियों से करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगने की कोशिश की। यह पिछले 1 महीने में आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया गया चौथा मामला है, जिससे उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। दोराहा निवासी सिमरनजीत अष्ट ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गैंगस्टर डोनी बाल ने उसे व्हाट्सऐप कॉल और वॉयस मैसेज के जरिए धमकाया। आरोपी ने उससे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और पैसे न देने पर परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी।

वहीं, रेलवे रोड निवासी कारोबारी नरिंदर सिंह लक्की ने भी पुलिस को बताया कि उससे 1 करोड़ रुपये की मांग की गई। उसने आरोप लगाया कि 16 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच उसे लगातार कॉल कर धमकाया गया।

पहले भी हो चुके हैं कई केस

इससे पहले 25 मार्च को पायल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 1 करोड़ की रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया था। इसके बाद 23 अप्रैल को समराला पुलिस ने गांव के सरपंच को धमकाने और 50 लाख की मांग के मामले में भी केस दर्ज किया था।शगनप्रीत सिंह पहले ही यूथ अकाली दल नेता विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में आरोपी रह चुका है। हाल ही में उसका नाम कबड्डी खिलाड़ी से प्रमोटर बने कंवर दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया की हत्या से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट में भी सामने आया था। वहीं, डोनी बाल का नाम देविंदर बंबीहा गैंग और गोपी घनश्यामपुरिया नेटवर्क से जुड़ा रहा है। वह पहले भी कई हाई-प्रोफाइल हत्याओं की जिम्मेदारी लेने और पंजाब के अलग-अलग इलाकों में रंगदारी रैकेट चलाने के आरोपों में चर्चित रहा है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Two-Ludhiana-Businessmen-Were-Extorted-Crores-Of-Rupees-And-An-Fir-Was-Filed-Against-Eight-People-Including-Shaganpreet-A-Close-Associate-Of-Moosewala-And-A-Gangster



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं