September 10, 2026 02:11:25
शादी में दुलहा बना रेल, डोली के समय दूसरी पत्नी पहुंची,  दीवार फांदकर भागा युवक, बाराती भी गायब

शादी में दुलहा बना रेल, डोली के समय दूसरी पत्नी पहुंची, दीवार फांदकर भागा युवक, बाराती भी गायब

Apr27,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के जालालाबाद के गांव ढंडी खुर्द से मामला सामने आया है। जहां शादी के दौरान दुलहा रेल बन गया। दरअसल, युवक द्वारा दूसरी शादी करवाई जा रही थी, तभी उसकी पहली पत्नी पहुंच गई । इसपर वहां हो गया। हंगामा होते देख दूल्हा दीवार फांद कर फरार हो गया। गांव के लोगों व पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि लड़की के साथ दुल्हा शादी करवा चुका था। बस डोली जानी बाकी थी। शादी के दौरान पहुंची महिला ने बताया कि हाईकोर्ट में लड़के के साथ उसकी शादी हुई थी। उसके पास एक लड़की भी है पिछले 9 वर्षों से वह उसके साथ रह रहा था। लेकिन वह कभी घर नहीं ले गया। इसको लेकर वह बहाने बनाता रहा। एक साल पहले अपने घर गया। अब शादी की जानकारी पर यहां पहुंची। दुल्हन के पिता ने कहा कि बिचौलियों ने उनके साथ धोखा किया है। एक तो उसके लाखों रुपए खर्च कर दिए गए और दूसरा लड़की की जिंदगी खराब कर दी। उनका कहना है कि विचौलिया ने बताया था कि लड़के में कोई खोट नहीं है। इसपर उन्होंने शादी के लिए हां कर दी। पुलिस से मामले में कार्यवाही की मांग की जा रही है।


9 साल से साथ रहा, लेकिन घर ले जाने के नाम पर टरकाता रहा

महिला जसवंत कौर ने बताया कि उसके पति की मौत हो गई थी। इसके बाद उसने 2017 में जसविंदर सिंह वासी मौजे वाला के साथ अपनी दूसरी शादी की थी। उनकी कोर्ट मैरिज हुई थी। पिछले 9 वर्षों से वह उसे ये कहता आ रहा है कि वह उसे अपने घर लेकर जाएगा। जबकि वह उसके साथ जलालाबाद में रह रहा था। एक वर्ष पहले ही वह उसे उसके घर छोड़ कर आई है। हालांकि उसके पास एक लड़की भी है । शख्स ने चोरी दूसरी शादी करने का प्रयास किया। महिला ने बताया कि दूल्हा बनकर उसने फोटो भेजी और गलत गांव में शादी होने की बात कही। इससे उसे पता चला और वह उसे ढूंढती हुई इस गांव में मौके पर पुलिस लेकर पहुंच गई। मौके पर महिला के पक्ष ने गांव के लोग इक्कठे हो गए। पुलिस को देखकर दूल्हा भाग गया। शादी के दौरान पहुंची महिला का आरोप है कि युवक जसविंदर सिंह नशे का आदी है। इसपर पहले एनडीपीएस के भी दो मुकदमे दर्ज हैं। उसका कहना है कि जलालाबाद में वह उसके साथ रहता था। उसका कहना है कि उसके ऊपर मुकदमे की जानकारी बाद में हुई।

The-Groom-Became-A-Train-At-The-Wedding-His-Second-Wife-Arrived-During-The-Doli-Procession-The-Young-Man-Escaped-By-Jumping-Over-The-Wall-And-The-Wedding-Party-Also-Disappeared



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026