September 11, 2026 04:44:40
युवक ने अगवा कर मारपीट के लगाए आरोप, सिर पर पेशाब भी किया, पुलिस जांच में जुटी

युवक ने अगवा कर मारपीट के लगाए आरोप, सिर पर पेशाब भी किया, पुलिस जांच में जुटी

Apr27,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। भामियां इलाके में एक व्यक्ति को कार में अगवा कर बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित सुयामित्र ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसे जबरन गाड़ी में बिठाकर अलग-अलग जगहों पर ले जाकर पीटा। उसने यह भी बताया कि आरोपियों ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए उसके सिर पर पेशाब किया। सुयामित्र, जो विजय नगर का निवासी है और एक फैक्टरी में काम करता है, ने बताया कि उसने लगभग एक महीने पहले अपनी एक महिला सहकर्मी से कुछ पैसे उधार लिए थे। शुक्रवार को वह महिला कर्मचारी के घर उधार की रकम लौटाने गया था। पीड़ित के अनुसार, इसी दौरान महिला के चचेरे भाइयों ने उसे घेर लिया और जबरन अपनी कार में बैठा लिया। सुयामित्र का आरोप है कि आरोपी उसे अलग-अलग स्थानों पर ले गए, जहां उसके साथ लगातार मारपीट की गई। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उसे धमकाया और काफी देर तक परेशान करते रहे। उसे दोपहर 12 बजे अगवा किया गया और रात 2 बजे छोड़ा गया। मामले की जांच कर रहे एएसआई ने जानकारी दी कि पुलिस को शिकायत मिल गई है और जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का भी जायजा लिया है। एएसआई गुरचरण सिंह ने बताया कि सच्चाई का पता लगाने के लिए दोनों पक्षों को मंगलवार को थाने में बुलाया गया है।

The-Youth-Alleged-That-He-Was-Kidnapped-Beaten-And-Even-Urinated-On-His-Head

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं