September 11, 2026 05:42:55
शतरंज के खिलाड़ी युवक ने शकी हालातों में फंदा लगा की खुदकुशी, कारणों का नहीं पका चला

शतरंज के खिलाड़ी युवक ने शकी हालातों में फंदा लगा की खुदकुशी, कारणों का नहीं पका चला

Apr30,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। बेअंत कॉलोनी में शतरंज के खिलाड़ी 17 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान ओमअंक नारायण के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई पुष्कर ने बताया कि घटना घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में हुई। जब ओमअंक काफी देर तक नीचे नहीं आया, तो उसकी मां को चिंता हुई। उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से बंद होने के कारण कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा खुलवाया गया, जहां ओमअंक का शव छत से लटका मिला। थाना जमालपुर की पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार के अनुसार, ओमअंक पढ़ाई में होशियार था और हाल ही में उसने सीबीएसई की 10वीं कक्षा 72 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। वह शतरंज का भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी था और पिछले 4-5 वर्षों से इस खेल में सक्रिय था। उसने राज्य स्तर पर भी कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। परिवार ने यह भी बताया कि ओमअंक के पिता का कुछ साल पहले निधन हो गया था। जिसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। हालांकि, उसकी आत्महत्या के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

A-Young-Chess-Player-Committed-Suicide-Under-Suspicious-Circumstances-The-Reasons-For-His-Death-Are-Unclear

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं