September 10, 2026 02:12:31
ब्रेकिंग न्यूज - पार्टी छोड़ने वाले सांसद व ट्राइडेंट ग्रुप मालिक गुप्ता पर आप सरकार का एक्शन, फैक्ट्

ब्रेकिंग न्यूज - पार्टी छोड़ने वाले सांसद व ट्राइडेंट ग्रुप मालिक गुप्ता पर आप सरकार का एक्शन, फैक्ट्री पर प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की रेड

Apr30,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। पंजाब के प्रमुख औद्योगिक घराने ट्राइडेंट ग्रुप के धौला स्थित परिसर में आज राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अचानक छापा मारा। करीब 2 घंटे से फैक्ट्री के भीतर विभाग की जांच जारी है। इस कार्रवाई ने राज्य के औद्योगिक और राजनीतिक दोनों ही गलियारों में सनसनी फैला दी है। इसका कारण ट्राइडेंट ग्रुप के संस्थापक राजिंदर गुप्ता कुछ ही दिन पहले आम आदमी पार्टी (आप) को छोड़कर भाजपा में शामिल होना बताया जा रहा हैं। वह उन 7 राज्यसभा सांसदों में से एक हैं, जिन्होंने AAP छोड़कर भाजपा का दामन थामा है। ऐसे में उनके भाजपा जॉइन करने के कुछ दिन बाद ही राज्य सरकार के अधीन आने वाले प्रदूषण विभाग की ओर से अचानक इस तरह की रेड डालना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। जानकारी के अनुसार, प्रदूषण विभाग की टीम में लगभग 10 अधिकारी शामिल हैं। यह टीम 3 से 4 गाड़ियों में सवार होकर अचानक ट्राइडेंट के धौला परिसर पहुंची। टीम अब भी फैक्ट्री के अंदर मौजूद है और प्लांट व आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से चेकिंग की जा रही है। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस कार्रवाई से फैक्ट्री परिसर में हड़कंप का माहौल है।

Breaking-News-Aap-Government-Takes-Action-Against-Mp-And-Trident-Group-Owner-Gupta-Who-Left-The-Party-Pollution-Control-Board-Raids-Factory

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

Copyright E News Punjab | 2026