लुधियाना। लुधियाना के जगराओं स्थित सीटी यूनिवर्सिटी में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ बीए प्रथम वर्ष की एक छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में कॉलेज की दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई। हादसे के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल छात्रा को तुरंत उपचार के लिए जगराओं के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घायल छात्रा की पहचान नवदीप कौर के रूप में हुई है। वह मोगा जिले के धर्मकोट स्थित जाफरवाला की रहने वाली है और सीटी यूनिवर्सिटी में बीए फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही है। दोपहर करीब 12:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि यूनिवर्सिटी की दूसरी मंजिल से एक छात्रा नीचे गिर गई है।
Student-Falls-From-Second-Floor-Of-Ct-University-Condition-Critical