September 10, 2026 05:57:21
परेशानी के चलते कपड़ा कारोबारी ने सुसाइड किया, परिवार का कहना कर्ज से था परेशान

परेशानी के चलते कपड़ा कारोबारी ने सुसाइड किया, परिवार का कहना कर्ज से था परेशान

May8,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना के थाना जमालपुर के अधीन आते इलाके में एक कब्पड़ा कारोबारी ने शाकी हालातों में खुदखुशी कर ली।  उसने अपने घर में फंदा लगाकर सुसाइड किया है। सूत्रों के अनुसार कारोबारी कर्ज व लेनदारों के दबाव से तंग था। सुसाइड का पता तब चला, जब वह बेटी को ट्यूशन लेने के लिए नहीं गया। पुलिस के मुताबिक मरने वाले कारोबारी का नाम सन्नी कुमार चावला (45) है। वह बाबा थान सिंह चौक पर ‘वन डे कलेक्शन’ के नाम से रेडीमेड कपड़ों का शोरूम चलाते थे। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल घर में किसी तरह के क्लेश या फिर नशा-बीमारी जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। थाना जमालपुर के एसएचओ सब इंस्पेक्टर दलवीर सिंह ने कहा कि मृतक पिछले 3 से 4 महीने वह परेशान चल रहा था। उसका कारोबार भी नहीं चल रहा था। परिवार ने किसी पर कोई कार्रवाई नहीं करवाई है। मृतक के भाई बृजमोहन चावला ने बताया कि सन्नी गुरूवार शाम बेटी को ट्यूशन छोड़कर आए थे। उन्हें 6 बजे बेटी को वापस लेने जाना था लेकिन जब वह नहीं पहुंचे तो बेटी ने उन्हें फोन किया। सन्नी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद सन्नी की पत्नी ने पड़ोसियों को फोन कर घर जाकर देखने को कहा। जब पड़ोसी घर पहुंचे तो देखा कि मुख्य दरवाजा खुला था और सन्नी का शव पंखे से चुन्नी के सहारे लटक रहा था। परिजनों के अनुसार सन्नी पर बाजार के लोगों का लाखों रुपये का कर्ज था। लेनदार लगातार पैसे वापस करने का दबाव बना रहे थे। मृतक के भाई ने बताया कि लेनदार कहते थे कि वे पैसे मांगना बंद नहीं करेंगे जिससे सन्नी काफी मानसिक परेशानी में थे।

A-Textile-Businessman-Committed-Suicide-Due-To-Financial-Problems-His-Family-Claimed-He-Was-Burdened-By-Debt

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं