September 10, 2026 04:07:31
ब्रेकिंग न्यूज - मंत्री संजीव अरोड़ा को लेकर ईडी चंडीगढ़ से दिल्ली रवाना, रात हेडक्वार्टर में रहेगें,

ब्रेकिंग न्यूज - मंत्री संजीव अरोड़ा को लेकर ईडी चंडीगढ़ से दिल्ली रवाना, रात हेडक्वार्टर में रहेगें, 157 करोड़ की फर्जी खरीद केस में गिरफ्तारी; केजरीवाल बोले- पार्टी तोड़ने की कोशिश

May9,2026 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार सुबह हुई रेड के वक्त वह चंडीगढ़ के सेक्टर 2 स्थित अपनी सरकारी कोठी पर ही थे। इसके बाद करीब 10 घंटे की पूछताछ की गई। जिसके बाद शाम करीब 5 बजे ईडी की टीम चंडीगढ़ और हरियाणा नंबर की गाड़ियों में उन्हें दिल्ली ले गई। आगे की पूछताछ उनसे दिल्ली में ही होगी। उन्हें रात दिल्ली ईडी के हेडक्वार्टर में रखा जाएगा। ईडी ने शनिवार सुबह ही मंत्री अरोड़ा पर रेड चंडीगढ़ में उनके सरकारी घर, दिल्ली और गुरुग्राम के 5 ठिकानों में हुई है। ईडी ने खुलासा किया कि अरोड़ा ने अपनी फर्मों के जरिए मोबाइल खरीद की करीब 157.12 करोड़ रुपए की फर्जी बिक्री और शेल कंपनियों के माध्यम से फर्जी एक्सपोर्ट किए। इसके अलावा दुबई से भारत में अवैध रकम की राउंड-ट्रिपिंग के लिए इन सामानों के एक्सपोर्ट का इस्तेमाल किया। फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) और एक्सपोर्ट पर GST रिफंड तथा ड्यूटी ड्रॉबैक लेने के लिए दिल्ली की गैर-मौजूद फर्मों से कई फर्जी GST खरीद बिल हासिल किए गए। इससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा और व्यक्तिगत लाभ कमाया गया।

मंत्री अरोड़ा पर रेड को लेकर ईडी का नया खुलासा

उधर, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा से जुड़ी कंपनियों में कथित वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा किया है। एजेंसी के अनुसार, इन फर्मों के जरिए करीब 157.12 करोड़ रुपए की फर्जी बिक्री और शेल कंपनियों के माध्यम से फर्जी एक्सपोर्ट किए गए। ईडी को संदेह है कि विदेशी संस्थाओं के जरिए फंड की राउंड-ट्रिपिंग की गई, जो FEMA नियमों का उल्लंघन हो सकता है। मामले में एजेंसी ने कई बैंक खातों को अटैच किया है, जबकि नेटवर्क से जुड़े डिमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड होल्डिंग्स को भी फ्रीज कर दिया गया है।

Breaking-News-Ed-Leaves-Chandigarh-For-Delhi-With-Minister-Sanjeev-Arora-Arrested-In-157-Crore-Fraudulent-Purchase-Case-Kejriwal-Says-Attempt-To-Break-Party



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026