September 10, 2026 04:05:04
मंगेतर देखने से पहले युवक की मौत:भाभी से कहा- लड़की देखने जाना है, बाल कटवाकर आता हूं; जंगल में मिली

मंगेतर देखने से पहले युवक की मौत:भाभी से कहा- लड़की देखने जाना है, बाल कटवाकर आता हूं; जंगल में मिली लाश

May10,2026 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में सेक्टर-38 के जंगल में युवक का शव मिला। बच्चों ने उसका शव पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। शव से बदबू आ रही थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवक की जल्द ही शादी होने वाली थी। परिवार को आज लड़की देखने के लिए जाना था। ऐसे में वह बीते कल घर से बाल कटवाने की बात कहकर निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। घरवाले लगातार उसे फोन करते रहे, मगर कोई संपर्क नहीं हो सका। इस वजह से पूरा परिवार रातभर परेशान रहा। सभी जगह तलाश की गई। पिता ने बताया के बेटे के सिर पर चोट के निशान थे। उन्होंने मर्डर का शक जताया है। मृतक की पहचान मनीष कश्यप (31) के रूप में हुई है, जो इलेक्ट्रिशियन था। जहां युवक का शव मिला, वह इलाका पंजाब यूनिवर्सिटी से मौसम विभाग की ओर जाने वाली सड़क के दाईं तरफ जंगल में स्थित है। कुछ बच्चे आज सुबह वहां टॉयलेट के लिए गए थे, तभी उनकी नजर शव पर पड़ी। शव देखकर बच्चे डर गए और तुरंत आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे सेक्टर-16 अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया। कल पोस्टमॉर्टम होगा, जिससे मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

    भाभी को कहा था- कड़ी चावल बनाना: युवक के पिता राजेश कश्यप ने बताया कि मनीष 7-8 दिन से सोलन और शिमला में इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। मैंने ही उसे बुलाया था कि संडे को लड़की देखने जाना है। वह ऑफिस में मेरे पास आया था। मैंने कहा था दाड़ी और बाल छोटे करवा लेना। वह डेढ़ बजे घर आ गया। मार्केट गया और दही लससी लेकर आया। भाभी को कहता की कड़ी चावल बना लेना। मैं अभी बाल कटवाकर आ रहा हूं।

    बेटे के सिर पर चोट के निशान थे: पिता ने बताया कि शनिवार को दो बजे यहां से चला गया, उसके बाद वह वापस नहीं आया। जिस हिसाब से हमने उसे देखा है, उसने ब्लैक रंग की पेंट पहनी हुई थी, पूरी पेंट पर जूतों के निशान थे। सिर पर चोट के निशान थे। ज्यादा पुलिस वालों ने देखने नहीं दिया।

Young-Man-Dies-Before-Seeing-His-Fianc-e-Told-His-Sister-In-Law-I-Have-To-Go-See-A-Girl-I-Will-Come-After-Getting-My-Hair-Cut-Body-Found-In-The-Forest



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026