September 10, 2026 02:07:06
चंडीगढ़ Fd घोटाले में Cbi का एक्शन:निगम कमिश्नर को नोटिस, पूर्व ज्वाइंट कमिश्नर सोढ़ी समेत अधिकारियो

चंडीगढ़ Fd घोटाले में Cbi का एक्शन:निगम कमिश्नर को नोटिस, पूर्व ज्वाइंट कमिश्नर सोढ़ी समेत अधिकारियों का रिकॉर्ड तलब; भूमिका की होगी जांच

May14,2026 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में नगर निगम और चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड से जुड़े करोड़ों रुपए के एफडीआर और बैंक खातों के मामले में सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। सीबीआई ने नगर निगम कमिश्नर को नोटिस भेजकर मामले से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज और रिकॉर्ड मांगे हैं। जांच एजेंसी ने बर्खास्त अकाउंटेंट अनुभव मिश्रा, स्मार्ट सिटी की फाइनेंस अधिकारी रह चुकी नलिनी मलिक और पूर्व ज्वाइंट कमिश्नर गुरिंदर सिंह सोढ़ी के सेवा रिकॉर्ड, नियुक्ति आदेश, पोस्टिंग डिटेल और हस्ताक्षर व हैंडराइटिंग के नमूने भी तलब किए हैं। इनके साथ काम करने वाले अधिकारियों का ब्यौरा भी मांगा गया है। सूत्रों के मुताबिक अब सीबीआई की जांच बड़े अधिकारियों तक पहुंच सकती है। पहले इस मामले में छोटे कर्मचारियों को आगे कर बड़े अधिकारियों के बच निकलने के आरोप लगते रहे हैं। अब जांच एजेंसी उन सभी अफसरों की भूमिका खंगाल रही है, जिनका इस घोटाले से संबंध हो सकता है। सीबीआई ने नोटिस में साफ कहा है कि मांगे गए दस्तावेज 13 मई को दोपहर 12:30 बजे तक सेक्टर-30 स्थित सीबीआई एंटी करप्शन ब्रांच कार्यालय में जमा करवाने होंगे। आदेश का पालन नहीं करने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 210 के तहत कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।


बैंक खातों और एफडीआर का रिकॉर्ड मांगा

सीबीआई ने 20 मार्च 2025 को विभिन्न बैंकों को खाते बंद करने के लिए भेजे गए पत्रों और 24 फरवरी 2026 को आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को भेजे गए पत्र की कॉपी भी मांगी है। इसके अलावा बैंक खातों के संचालन, चेकबुक की कस्टडी, एफडीआर रिकॉर्ड, इंटरनेट बैंकिंग एक्सेस, ओटीपी लिंक डिवाइस और आधिकारिक ईमेल आईडी से जुड़ी जानकारी भी तलब की गई है। सीबीआई ने नगर निगम कमिश्नर से 20 बिंदुओं पर रिकॉर्ड मांगा है। इनमें नगर निगम और स्मार्ट सिटी लिमिटेड के गठन से जुड़े दस्तावेज, बैंक खाते खोलने की मंजूरी, फंड ट्रांसफर आदेश, ऑडिट रिपोर्ट, टैली और ईआरपी डेटा, ईमेल रिकॉर्ड और जिम्मेदार अधिकारियों की जानकारी शामिल है। जांच एजेंसी ने विशेष रूप से करीब 108.73 करोड़ रुपए की 11 एफडीआर का पूरा रिकॉर्ड मांगा है। इसमें असली दस्तावेज, बैंक खाते की जानकारी, स्कैन की गई कॉपियां और बैंक से हुई बातचीत से जुड़े रिकॉर्ड भी मांगे गए हैं।

Cbi-Action-In-Chandigarh-Fd-Scam-Notice-To-Municipal-Commissioner-Records-Of-Officials-Including-Former-Joint-Commissioner-Sodhi-Summoned-Role-To-Be-Investigated



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026