September 11, 2026 02:20:26
लुधियाना शहर मर्डर मामले में देश में दूसरे नंबर पर, एनसीआरबी रिपोर्ट में खुलासा

लुधियाना शहर मर्डर मामले में देश में दूसरे नंबर पर, एनसीआरबी रिपोर्ट में खुलासा

May15,2026 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। पंजाब का औद्योगिक शहर लुधियाना अब अपराध के आंकड़ों को लेकर बेहद गंभीर स्थिति में पहुंच गया है। सड़क हादसों में खराब रिकॉर्ड के बाद अब नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) की ताजा रिपोर्ट में लुधियाना देश के उन शहरों में शामिल हो गया है, जहां हत्या के सबसे ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। NCRB की ओर से देश के 34 बड़े शहरों के अपराध आंकड़ों के विश्लेषण में सामने आया कि वर्ष 2024 में लुधियाना में हत्या के 56 मामले दर्ज हुए। इन घटनाओं में कुल 58 लोगों की मौत हुई, जिनमें 44 पुरुष और 14 महिलाएं शामिल हैं। हत्या के मामलों में लुधियाना देशभर में दूसरे स्थान पर रहा। पहले नंबर पर हरियाणा का फरीदाबाद रहा, जहां 79 हत्या के मामले दर्ज किए गए। पश्चिम बंगाल का आसनसोल भी 56 मामलों के साथ लुधियाना के बराबर दूसरे स्थान पर रहा, जबकि आगरा 53 मामलों के साथ तीसरे नंबर पर रहा। हालांकि 2022 में शहर में 58 हत्या के मामले दर्ज हुए थे, लेकिन 2023 और 2024 में यह आंकड़ा 56 पर स्थिर रहा। इससे साफ है कि शहर में हिंसक अपराध लगातार चिंता का विषय बने हुए हैं। रिपोर्ट में सबसे चौंकाने वाली बात हत्या के कारणों को लेकर सामने आई। NCRB के अनुसार, लुधियाना में सबसे ज्यादा हत्याएं मामूली विवादों और झगड़ों के चलते हुईं। ऐसे 19 मामले दर्ज किए गए।

इन कारणों से हुई हत्याएं

14 हत्याएं पुरानी रंजिश के कारण हुईं

8 मामलों में अवैध संबंध वजह बने 

1 हत्या गैंगवार से जुड़ी रही

6 मामलों की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ सकी

30 से 45 साल के लोग सबसे ज्यादा शिकार 

हत्या के मामलों में सबसे ज्यादा पीड़ित 30 से 45 वर्ष आयु वर्ग के रहे। इस वर्ग में 26 लोगों की मौत हुई, जिनमें 18 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल थीं।

Ludhiana-City-Has-The-Second-Highest-Number-Of-Murder-Cases-In-The-Country-Reveals-Ncrb-Report

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं