September 10, 2026 04:01:15
ब्रेकिंग न्यूज – करोड़ों रुपए के घोटाले में पावरकॉम के पूर्व सीएमडी गिरफ्तार, विजिलेंस का एक्शन, रिटा

ब्रेकिंग न्यूज – करोड़ों रुपए के घोटाले में पावरकॉम के पूर्व सीएमडी गिरफ्तार, विजिलेंस का एक्शन, रिटायर्ड एक्सियन और बिल्डर को भी पकड़ा

May20,2026 | Enews Team | Punjab

पंजाब। लुधियाना में विजिलेंस ब्यूरो ने करोड़ों रुपए के कथित घोटाले में पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के पूर्व सीएमडी केडी चौधरी को गिरफ्तार किया, वह अकाली नेताओं के करीबी रहे। उनके साथ रिटायर्ड XEN संजीव प्रभाकर और लुधियाना के बिल्डर अमित गर्ग को भी पकड़ा गया है। विजिलेंस जांच में सामने आया कि तीनों ने कथित तौर पर मिलीभगत कर सरकारी नियमों की अनदेखी करते हुए निजी हाउसिंग कॉलोनी ‘बसंत सिटी’ में 10 करोड़ रुपए सरकारी फंड खर्च कर 66 केवी का सब-स्टेशन लगवाया। जांच के अनुसार, नियमों के तहत इस सब-स्टेशन को लगाने का पूरा खर्च बिल्डर को खुद उठाना था, लेकिन आरोप है कि तत्कालीन SDO संजीव प्रभाकर और उस समय के PSPCL CMD केडी चौधरी ने विभागीय फंड का इस्तेमाल कर यह काम करवाया। विजिलेंस की जांच में PSPCL अधिकारियों और बिल्डर के बीच मिलीभगत भी सामने आई है।

अधिकारियों की मिलीभगत से सब-स्टेशन लगवाया
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता के अनुसार, मामला 66 केवी बसंत एवेन्यू सब-स्टेशन की स्थापना से जुड़ा है। आरोप है कि बसंत एवेन्यू के कॉलोनाइजर ने PSPCL के फील्ड अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर अपनी कॉलोनी में 1015 वर्ग गज जमीन पर यह सब-स्टेशन लगवाया। जांच में सामने आया कि यदि उस समय उच्च अधिकारियों द्वारा कॉलोनाइजर की सभी कॉलोनियों के NOC और बिजली लोड की संयुक्त जांच करवाई जाती, तो 66 केवी सब-स्टेशन का पूरा खर्च कॉलोनाइजर को खुद उठाना पड़ता।

बिजली विभाग के आदेशों का पालन नहीं किया
विजिलेंस के मुताबिक, सब-स्टेशन की स्थापना में बिजली विभाग के आदेशों का पालन नहीं किया गया। यह तथ्य भी छिपाया गया कि बसंत एवेन्यू सब-स्टेशन तक पहुंचने के लिए कोई पक्की सड़क नहीं थी और यह पक्खोवाल लिंक रोड से करीब 3 किलोमीटर दूर खेतों के बीच स्थित है। इसके बावजूद विभाग के उच्च अधिकारियों और तत्कालीन CMD ने इन कमियों को नजरअंदाज करते हुए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। विजिलेंस का कहना है कि तत्कालीन XEN संजीव प्रभाकर और अन्य फील्ड अधिकारियों द्वारा भेजे गए प्रस्ताव में मौजूद खामियों को भी अनदेखा किया गया, जिससे बसंत एवेन्यू कॉलोनी को सीधा लाभ पहुंचा। वर्तमान में भी यह 66 केवी सब-स्टेशन अविकसित कॉलोनियों और खेतों के बीच स्थित है और वहां तक पहुंचने के लिए कोई पक्की सड़क नहीं है। विजिलेंस ब्यूरो ने बताया कि मामले की जांच जारी है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Breaking-News-Former-Powercom-Cmd-Arrested-In-Multi-Crore-Rupee-Scam-Vigilance-Action-Retired-Executive-And-Builder-Also-Arrested



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं


Copyright E News Punjab | 2026