September 11, 2026 07:23:18
ब्रेकिंग न्यूज – गुरुद्वारा साहिब में जाप करते हुए गिरी शटरिंग, 2 महिलाओं की मौत, बच्ची समेत 9 घायल

ब्रेकिंग न्यूज – गुरुद्वारा साहिब में जाप करते हुए गिरी शटरिंग, 2 महिलाओं की मौत, बच्ची समेत 9 घायल

May24,2026 | Enews Team | Punjab

अमृतसर। अमृतसर में गुरुद्वारा शहीद गंज बाबा दीप सिंह जी में रविवार को हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन लंगर हॉल की छत में लगी लोहे की शटरिंग प्लेट अचानक टूटकर नीचे बैठी महिलाओं पर गिर गई। हादसे में 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्ची समेत 9 महिलाएं घायल हो गईं। सभी घायलों को श्री गुरु रामदास अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय महिलाएं लंगर हॉल में बैठकर गुरु नाम का जाप कर रही थीं। इसी दौरान 30-35 फीट ऊपर से करीब 10 फीट लंबी और लगभग 200 किलो वजनी लोहे की प्लेट ऊपर से गिर गई। उस समय गुरुद्वारे में 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद थे। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने मृतक महिलाओं के परिवारों को 2-2 लाख देने का ऐलान किया। SGPC प्रधान ने कहा कि ये प्लेट तेज हवा चलने के कारण गिरी।

घायल महिला बोली- मेरे सिर में टांके लगे

डिवीजन नंबर 1 के सिविल डिफेंस इंचार्ज ने बताया कि बाबा भूरी वालों के यहां लंगर चल रहा था। इसी दौरान छत से प्लेट गिर गई। इसके नीचे दबने से 2 महिलाओं की मौत हो गई और बाकी घायलों को संगत के सहयोग से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं, अजनाला से आई महिला ने बताया- मैं भी माथा टेकने के लिए लाइन में लगी थी। अचानक से धक्का लगा और मैं भी गिर गई। घबराहट होने से मैं बेहोश हो गई। जब होश आया तो देखा कि कुछ महिलाओं को चोट लगी थी। मुझे भी सिर में चोट लगी और टांके लगे हैं। चश्मदीद जगजीत सिंह का कहना है कि यहां हर रविवार जपजी साहिब चलता है, जिसमें सभी लोग सेवा करते हैं। उन्होंने बताया कि अचानक जोरदार आवाज सुनाई दी। जब हम मौके पर पहुंचे तो देखा कि शटरिंग की लोहे की प्लेट के नीचे करीब 8 से 9 महिलाएं दबी हुई थीं। इसके बाद संगत के सहयोग से सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया।

Breaking-News-Shuttering-Collapses-During-Chanting-At-Gurdwara-Sahib-2-Women-Killed-9-Injured-Including-A-Girl

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं