चंडीगढ़। चंडीगढ़ के सेक्टर-20 में आज (26 मई) सुबह 7 बजे एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने रेड मारी। यह रेड रियल एस्टेट कारोबारी प्रवीण कांसल के घर की गई। आरोप है कि उन्होंने न्यू चंडीगढ़ में जमीन को लेकर फ्रॉड किया है। प्रवीण कांसल उर्फ रॉकी का चंडीगढ़ के पास मोहाली जिले के जीरकपुर में चंडीगढ़ रॉयल सिटी नाम से प्रोजेक्ट है। उन्हें अकाली दल से सीनियर नेता और पूर्व मंत्री सिकंदर सिंह मलूका का करीबी माना जाता है। प्रवीण के पार्टनर प्यारे लाल गर्ग ने ही वर्ष 2023 में उन पर मुकदमा करवाया था जिसकी जांच के लिए ये रेड की गई।
विजिलेंस को 2023 में दी शिकायत
प्रवीण कांसल मोतिया रॉयल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। उनकी पत्नी और भाई भी इसमें पार्टनर हैं। वर्ष 2023 में उनके ही पार्टनर प्यारे लाल गर्ग ने विजिलेंस को शिकायत दी। प्यारेलाल गर्ग ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपियों ने उनसे न्यू चंडीगढ़ की एक प्राइम लोकेशन पर जमीन खरीदने के लिए निवेश कराया। इसके बाद धोखाधड़ी से जमीन का मालिकाना हक बदलवाते हुए इसे अपने नाम पर कर लिया। प्यारेलाल गर्ग के मुताबिक, इस धोखाधड़ी में तत्कालीन तहसीलदार तरसेम लाल ने आरोपियों की मदद की। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि तहसीलदार ने अपने पद का दुरपयोग करते हुए तीनों आरोपियों के कहने पर जमीन की फर्जी रजिस्ट्री उनके नाम कर दी।ऑ
विजिलेंस ब्यूरो में केस दर्ज
विजिलेंस ब्यूरो (VB) ने प्रवीण कांसल के पार्टनर प्यारेलाल गर्ग की शिकायत पर इंडियन पीनल कोड की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 120-B (क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी) के तहत केस दर्ज कर लिया। विजिलेंस ने अपनी जांच में धोखाधड़ी की पुष्टि की मगर तब इसमें कोई कार्रवाई नहीं की गई। रेवेन्यू अधिकारियों की रिपोर्ट के बाद इस केस को दोबारा से खोला गया और जून-2025 में FIR दर्ज की गई
Ed-Raids-Chandigarh-Real-Estate-Businessman-His-Partner-Files-Land-Fraud-Case